Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SA 2nd ODI: SA ने ENG को 5 रन से हराया, वनडे सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

ENG vs SA 2nd ODI: SA ने ENG को 5 रन से हराया, वनडे सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

ENG vs SA 2nd ODI: Matthew Breetzke (image via X)

दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड को सिर्फ पांच रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, दक्षिण अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीट्जके के 85 (उनका लगातार पांचवां वनडे अर्धशतक), ट्रिस्टन स्टब्स के 58 और डेवाल्ड ब्रेविस के 20 गेंदों पर 42 रनों की विस्फोटक पारीयों की बदौलत 50 ओवरों में 330/8 का मजबूत स्कोर बनाया।

इंग्लैंड के गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर ने 62 रन देकर 4 विकेट लिए; आदिल राशिद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 2 विकेट लिए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 325/9 रन बनाकर केवल 5 रन से पीछे रह गई। जो रूट (61), जोस बटलर (61) और जैकब बेथेल (58) ने अहम योगदान दिया। जोफ्रा आर्चर ने डेथ ओवरों में 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर इंग्लैंड की झोली में मैच डाल ही दिया था।

नांद्रे बर्गर (3-63) और लुंगी एनगिडी (1-72) ने अंतिम ओवरों में निर्णायक गेंदबाजी की, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने दबाव में भी अपना धैर्य बनाए रखा। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत ने उन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। 1998 के बाद से इंग्लैंड में यह उनकी पहली वनडे सीरीज जीत है।

मैथ्यू ब्रीट्जके रहे प्लेयर ऑफ द मैच

प्लेयर ऑफ द मैच ब्रीट्जके ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, “हमें यह काफी मुश्किल लगा और हमने सोचा कि 280 रन का स्कोर अच्छा होगा, लेकिन जितनी देर हम बल्लेबाजी करते गए, यह उतना ही आसान होता गया।”

“शुरुआत में हम सकारात्मक खेलना चाहते थे लेकिन हमने परिस्थितियों को भांप लिया और फिर अंत में ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया।”

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक को अपनी टीम पर गर्व। उन्होंने कहा, “दक्षिण अफ्रीका ने शायद 10-15 रन ज्यादा बनाए थे, इसलिए उनके स्कोर के इतने करीब पहुंचना हमारे बल्लेबाजी क्रम का शानदार प्रयास था।”

दक्षिण अफ्रीका के विजयी कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर बहुत गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि यह क्रिकेट का एक अच्छा मैच था और दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ।

श्रृंखला का तीसरा और अंतिम वनडे मैच रविवार, 7 सितंबर को साउथेम्प्टन के यूटिलिटा बाउल में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...

T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई

T20 WC 2026, NZ vs CAN (image via getty) न्यूजीलैंड ने चेन्नई में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कनाडा को आठ विकेट से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ...