Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SA: जोस बटलर ने बेहतरीन कैच पकड़ क्विंटन डिकाॅक को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वायरल वीडियो

England vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर 45 में सुपर 8 के ग्रुप 2 में शामिल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) आमने-सामने हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच डैरेन सैमी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लिश टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने न्यौता दिया है।

तो वहीं मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान व विकेटकीपर जोस बटलर (Jos buttler) ने एक बेहतरीन कैच लपका है। इस कैच की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि अफ्रीकन टीम की पारी के 12वें ओवर में बटलर ने इस बेहतरीन कैच को पकड़ा है।

65 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे क्विंटन डिकाॅक, जोफ्रा आर्चर द्वारा फेंकी गई इस ओवर की एक गेंद पर तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से हल्का किनारा लेकर पहली स्लिप की ओर तेजी से गई। लेकिन इस दौरान विकेट के पीछे एकदम मुस्तैद खड़े बटलर ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका।

देखें Jos buttler द्वारा लपके गए इस शानदार कैच की वायरल वीडियो

WHAT A CATCH, JOS BUTTLER. 🤯

– One of the best in the T20I World Cup 2024. pic.twitter.com/QD8qpY9Dyt

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 21, 2024

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेविड मिलर 22* और ट्रिस्टन स्टब्स 5* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं रीजा हेंड्रिक्स 19, क्विंटन डिकाॅक 65, हेनरिक क्लासेन 8 और कप्तान एडेन मार्करम 1 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

तो वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 1 और स्पिनर मोईन अली व आदिल रशीद को क्रमश: 1-1 विकेट मिला है। खैर, देखने लायक बात होगी कि कितने रनों का टारगेट साउथ अफ्रीका इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखती है?

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...