

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा मैच 7 सितंबर को द रोज बाउल, साउथम्पटन में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 342 रनों के बड़े अंतर से हराकर, वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 415 रनों का एक विशाल लक्ष्य, साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन, जब साउथ अफ्रीका इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20.5 ओवरों में सिर्फ 72 रनों पर ही सिमट गई। यह साउथ अफ्रीका की वनडे क्रिकेट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार भी है।
वनडे में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार
| जीत का अंतर | टीम | विरोधी टीम | वेन्यू और साल |
| 342 रन | इंग्लैंड | साउथ अफ्रीका | साउथम्पटन, 2025 |
| 317 रन | भारत | श्रीलंका |
तिरुवनंतपुरम, 2023
|
| 309 रन | ऑस्ट्रेलिया | नीदरलैंड | दिल्ली, 2023 |
| 304 रन | जिम्बाब्वे | यूएसए | हरारे, 2023 |
| 302 रन | भारत | श्रीलंंका | वानखेड़े, 2023 |
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरे वनडे मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। इंग्लैंड ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 414 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 100 और जैकब बैथल ने 110 रनों की शानदार पारी खेली, तो जेमी स्मिथ ने 62 व जोस बटलर ने 62* रनों का अहम योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में काॅर्बिन बाॅश व केशव महाराज को 2-2 विकेट मिले।
इसके बाद, जब साउथ अफ्रीका इंग्लैंड से मिले इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20.5 ओवरों में इंग्लैंड की कमाल की गेंदबाजी के सामने सिर्फ 72 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए काॅर्बिन बाॅश 20 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे। तो एडेन मार्करम (0), रियान रिकेल्टन (1), वियान मुल्डर (0), मैथ्यू ब्रीटज्के (4), ट्रिस्टन स्टब्स (10) व डेवाल्ड ब्रेविस (6) जैसे खिलाड़ी फ्लाॅप साबित हुए।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर को 4, आदिल रशीद को 3 और ब्रायडन कार्स को 2 विकेट मिले।
IPL 2026: RCB के लिए हमेशा दिल में खास जगह रही है – देवदत्त पडिक्कल
IND vs SA: तीसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, अर्शदीप-बुमराह के साथ इस खास एलीट लिस्ट में हुए शामिल
आईपीएल के 3 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के बजाय रिटायरमेंट चुना
IPL 2026 के लिए RCB vs CSK vs SRH में से किस टीम की रिटेन बल्लेबाजी है सबसे मजबूत, जानें यहां

