
Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। तो वहीं 15 अक्टूबर, मंगलवार से दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए आज 14 अक्टूबर को इंग्लैंड ने प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है।
तो वहीं पहले मैच में हैमस्ट्रिंग की वजह से ना खेल पाने वाले रेगुलर कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की इंग्लिश टीम में वापसी हुई है। स्टोक्स की वापसी से, इंग्लैंड की टीम दूसरे टेस्ट मैच में और ज्यादा मजबूत हो गई है।
स्टोक्स पहले मैच में खेलने वाले तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह खेलते हुए नजर आएंगे, जिसे दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खिलाया गया है। साथ ही गस एटकिंसन की जगह पर युवा मैथ्यू पाॅट्स को, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम में चुना गया है।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, शोएब बशीर।
दूसरी ओर, आपको पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बारे में जानकारी दें, तो पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम को इंग्लैंड ने पारी और 47 रनों के अंतर से हराया था। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने पहली पारी में 550 से ज्यादा रन बनाए थे, और इसके बाद वह पहली ऐसी टीम बन गई जो इतने ज्यादा रन पहली पारी में बनाने की बाद भी हारी हो।
साथ ही बता दें कि पहले टेस्ट मैच में हार के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बचे हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। इस टीम में पीसीबी ने बड़ा फैसला करते हुए पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम सहित कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है।
RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त
‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर
IND vs AFG: औसत प्रदर्शन के बावजूद BCCI ने इन 3 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में दी जगह, यहां पढ़ें

