Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट से पहले Babar Azam को तेज बुखार, पाकिस्तान टीम में 8वें बदलाव की आशंका

ENG vs PAK: Babar Azam Suffers Fever Scare Ahead of Edgbaston Test (image via getty)
ENG vs PAK: Babar Azam Suffers Fever Scare Ahead of Edgbaston Test (image via getty)

इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। 9-13 सितंबर के बीच एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट से कुछ दिन पहले ही कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को बुखार हो गया है। उनके अचानक बीमार पड़ने से टीम की अनिश्चितता और बढ़ा गई है, जो पहले से ही भारी उथल-पुथल और नेतृत्व में बड़े बदलावों से जूझ रही है।

बुधवार, 2 सितंबर को टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टाफ कप्तान पर बारीकी से नजर रख रहा है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है। हालांकि, बाबर के खेलने पर अभी भी कोई पक्का फैसला नहीं हुआ है। अगर वह बाहर होते हैं, तो इस सीरीज के दौरान ही पाकिस्तान की टूरिंग टीम में यह आठवां बदलाव होगा।

टीम में काफी उथल-पुथल मची हुई है

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम में काफी उथल-पुथल मची हुई है और इसी बीच उनका बीमरा पड़ना सामने आया है। इस हार के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सात खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था, जिनमें सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा शामिल हैं, सलमान ने पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी भी की थी, जब बाबर चोट के कारण बाहर थे।

कोचिंग सेटअप में भी बड़े बदलाव किए गए हैं, हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को हटा दिया गया है, और अब माइक हेसन सभी फॉर्मेट में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मिसबाह-उल-हक ने नेशनल सेलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

बाबर की अपनी फॉर्म भी चर्चा का विषय रही है। चोट के कारण पहला टेस्ट न खेल पाने के बाद, लॉर्ड्स में वे सिर्फ 8 और 6 रन ही बना पाए और दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट-पिच गेंदबाजी का शिकार हुए। रिजवान और सलमान के पहले ही घर लौट जाने के कारण, अगर बाबर समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं, तो पाकिस्तान के पास कप्तानी के लिए बहुत कम विकल्प बचेंगे। फिलहाल, टीम मैनेजमेंट उनकी हालत पर बारीकी से नजर रखेगा और उम्मीद करेगा कि उनके कप्तान ठीक हो जाएं।

यह भी पढ़ें: ‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’: बीच सीरीज में बड़े बदलावों पर भड़के शोएब मलिक, PCB को लगाई कड़ी फटकार

আরো ताजा खबर

SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टेम्बा बावुमा ने इंटरनेट पर खूब मनोरंजन किया। बावुमा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ,...

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?

NZ vs IND 2026: Ishan Kishan Ruled Out of 2nd T20I (image via getty) क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले टीम इंडिया को...

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई...