Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs PAK: जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में तहलका, सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकाॅर्ड की बराबरी की

Joe Root (Image Credit- Twitter X)
Joe Root (Image Credit- Twitter X)

Joe Root record in Test Cricket: पाकिस्तान के खिलाफ हेंडिग्ली के लीड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में, इंग्लैंड के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट क्रिकेट में एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बता दें इस मुकाबले में रूट ने 112 गेंदों में 10 चौके की मदद से 66 रनों की एक रिकाॅर्ड पारी खेली।

इस पारी को खेलते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली है। सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 68 अर्धशतक थे, लेकिन अब रूट ने सचिन के इस रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ भले ही रूट शतक से चूक गए लेकिन, बतौर खिलाड़ी एक बड़ा कारनामा अपने करियर में करने में वह सफल हो गए।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

क्रमांक खिलाड़ी अर्धशतक देश/टीम
1 जो रूट 68* इंग्लैंड
2 सचिन तेंदुलकर 68 भारत
3 शिवनारायण चंद्रपाॅल 66 वेस्टइंडीज
4 एलन बाॅर्डर 63 ऑस्ट्रेलिया
5 राहुल द्रविड़ 63 भारत

लीड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने बनाई 195 रनों की बढ़त

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 195 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान की पहली पारी को 171 रनों पर समेटने के बाद, इंग्लैंड ने पहली पारी में 82 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर कुल 366 रन बना लिए हैं। जो रूट के 77 रनों के अलावा हैरी ब्रूक ने 91, जाॅर्डन काॅक्स ने 73 और डैन लाॅरेंस ने 51 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से अली उस्मान ने 23 ओवर में 92 रन देकर 5 विकेट हासिल कर लिए हैं। जबकि मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद व मोहम्मद अली के हाथ 1-1 सफलता लगी। मैच में दूसरे दिन स्टंप्स के समय तक इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर मजबूत पकड़ बना ली है।

ये भी पढ़ें – 21 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

SM Trends: 21 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में साउथ दिल्ली सुपरस्ट्राइकर्स के लिए खेलने वाली युवा क्रिकेटर मेधावी बिधुड़ी की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी, नंबर 1 से बहुत ही जल्द कट सकता है सचिन का पत्ता 

Joe Root and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट दुनिया में फुटबाॅल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। तो वहीं, आज के दौर में जहां...

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह 

Australia (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना मैदान पर खेला जाएगा। तो...

SL vs IND: दूसरे टेस्ट मैच के लिए कोलंबो पहुंची भारतीय टीम, ये रही वीडियो

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच गाॅल में...