Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)
ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर का रिकाॅर्ड 7वां टाॅस था, जो उन्होंने जीता।

खैर, इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है। ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को मिला है, जबकि ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी की जगह टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को वापिस प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। तो वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने भी एक बदलाव किया है। रेहान अहमद की जगह आज का मुकाबला लियाम डाॅसन खेल रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (ENG)

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

भारत (IND)

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

द रोज बाउल, साउथेम्प्टन: पिच रिपोर्ट

साउथैम्प्टन के रोज बाउल (यूटिलिटा बाउल) की पिच एक ठोस और अच्छी रोलिंग से तैयार की गई पिच है, जहां पिच पर अच्छे उछाल के चलते बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग भी मिल सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 166-172 रन है। टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले फील्डिंग करना पसंद करती हैं। इस मैदान की बाउंड्री लंबी हैं, जिससे स्पिनरों को विकेट लेने में मदद मिलती है क्योंकि वे बल्लेबाजों को बड़ी जगहों पर शॉट खेलने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  34
भारत ने जीते 18
इंग्लैंड ने जीते  15
नो रिजल्ट/टाई 01/00
सबसे पहले मैच  19 सितंबर, 2007 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  9 जुलाई, 2026 (इंग्लैंड ने जीता)

আরো ताजा खबर

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...

Jason Holder ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने की पुष्टि!

Jason Holder Retires from ODIs but Remains Available for Test Cricket, Says Daren Sammy (image via getty) वेस्टइंडीज के व्हाइट-बॉल हेड कोच डैरेन सैमी ने कन्फर्म किया है कि पूर्व...