
![]()
इंग्लैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की नजर इस मैच में जीत हासिल करने पर होंगी।
हालांकि, मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा उसने पिछले टी20 मैच में भारत के खिलाफ जीत भी हासिल की थी। दो मैचों बाद इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।
इसके अलावा चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला गया पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस वजह से फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या नाॅटिंघम में भी बारिश की वजह से मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। आइए जानते हैं नाॅटिंघम के मौसम का हाल वेदर रिपोर्ट के माध्यम से:
कुछ ऐसा रहेगा नाॅटिंघम के मौसम का हाल?
एक्यूवेदर के अनुसार भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच के दौरान नाॅटिंघम में अधिकतम तापमान 25 डिग्री औ न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की उम्मीद है। हालांकि, मुकाबले के समय 18-20 डिग्री के आसपास तापमान बना रहेगा। मंगलवार को नॉटिंघम में बारिश की संभावना 4% से भी कम है। उम्मीद है कि मैच बिना किसी बड़ी रुकावट के खेला जाएगा। हवाओं की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड (ENG): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत (IND): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम वापसी करते हुए जीत हासिल कर, पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर सकती है।
7 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा
जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता
वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

