

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम की कमजोरियां खुलकर सामने आई हैं। साथ ही इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
लगातार पांच टी20 मैच गंवाने के बाद, अब टीम चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सेलेक्शन पैनल आने वाले दौरों से पहले कुछ बड़े फैसले ले सकती है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार मौके मिलने के बावजूद अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। आइए जानें ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनकी टी20 टीम से छुट्टी हो सकती है:
1. प्रसिद्ध कृष्णा

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने 2025 सीजन में पर्पल कैप भी अपने नाम की थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बिल्कुल अलग रहा है। प्रसिद्ध ने अब तक 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम सिर्फ 8 विकेट हैं। सबसे बड़ी चिंता उनकी महंगी गेंदबाजी रही है।
उनका इकॉनमी रेट 11 से ज्यादा है, जो टी20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए काफी खराब माना जाता है। दूसरी ओर, भारत अब अशोक शर्मा और यश ठाकुर जैसे युवा तेज गेंदबाजों को भी मौका दे रहा है। ऐसे में प्रसिद्ध के लिए टीम में अपनी जगह बचाना आसान नहीं होगा।
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी की फिरकी का जादू, एक ही ओवर में चटकाए 2 विकेट; देखें वीडियो
Duleep Trophy 2026: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में एंट्री के दावेदार हैं ये 3 घातक गेंदबाज
कोलंबो शतक के बाद Dhruv Jurel के मुरीद हुए मोहम्मद कैफ, तकनीक और रनों की भूख की जमकर की तारीफ
25 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

