Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 3rd ODI: match preview (image via getty)

भारतीय क्रिकेट टीम 19 जुलाई 2026 को लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे खेलेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

3 मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है; पहला वनडे इंटरनेशनल भारतीय टीम ने एजबेस्टन में 6 विकेट से जीता था, और उसके बाद इंग्लैंड ने कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर वापसी की। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह भारत के लिए रोहित का आखिरी मैच हो सकता है, लेकिन बीसीसीआई सेक्रेटरी ने साफ किया कि रोहित अभी भी टीम के अहम सदस्य हैं और ये सब सिर्फ अफवाहें हैं।

पिछले वनडे इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारत को 233 रनों पर ऑल-आउट कर दिया और मुश्किल शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।


ENG vs IND, 3rd ODI मैच डिटेल्स

मैच  इंग्लैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026
वेन्यू लॉर्ड्स, लंदन
तारीख और समय  19 जुलाई 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

ENG vs IND, 3rd ODI लॉर्ड्स, लंदन: पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच बॉलिंग के लिए अच्छी है और इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। नई गेंद से स्विंग और बाउंस मिलेगा। इस पिच पर स्पिनरों की भूमिका सीमित रहेगी। उम्मीद है कि दूसरी पारी में, यानी लक्ष्य का पीछा करते समय, हालात बेहतर हो जाएंगे।


ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  112
भारत ने जीते 62
इंग्लैंड ने जीते  45
नो रिजल्ट/टाई 03/02
सबसे पहले मैच  13 जुलाई, 1974 (इंग्लैंड ने जीता)
हालिया मैच  16 जुलाई, 2026 (इंग्लैंड ने जीता)

ENG vs IND: अनुमानित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड:

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
इंग्लैंड

जैकब बेथल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

भारत:

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
भारत

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

আরো ताजा खबर

कोलंबो शतक के बाद Dhruv Jurel के मुरीद हुए मोहम्मद कैफ, तकनीक और रनों की भूख की जमकर की तारीफ

Kaif Hails Dhruv Jurel Flawless Batting in Colombo (image via getty) सोमवार, 24 अगस्त को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में युवा...

25 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मैं हमेशा उनसे सलाह लेता हूं’ – ऋषभ पंत के साथ बैटिंग करने पर ध्रुव जुरेल जुरेल ने कहा, “हम सभी जानते हैं...

वसीम जाफर ने चुनी एशिया टेस्ट XI, धोनी को नहीं मिली जगह, ऋषभ पंत को चुना विकेटकीपर

MS Dhoni Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी पसंदीदा एशिया टेस्ट XI को लेकर बड़ा बयान दिया है। जाफर ने अपनी टीम...

शतक जड़ने के बाद Dhruv Jurel ने दिखाया ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

Dhruv Jurel (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने...