

आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय कोचिंग टीम के कई सदस्य अपने मौजूदा पदों से हटने या अलग होने की कगार पर हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन दो कोचिंग स्टाफ मेंबर्स की बात हो रही है, उनमें से कम से कम एक 2027 सीजन से पहले इंडियन प्रीमियर लीग की किसी एक फ्रेंचाइजी में जाने की सोच रहा है।
ड्रेसिंग रूम में तनाव बढ़ गया है:रिपोर्ट
रिपोर्ट में कहा गया है, “माना जा रहा है कि सपोर्ट स्टाफ ने बीसीसीआई के साथ 2+1 कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। क्रिकेट बोर्ड और कोच के पास शुरुआती दो साल के बाद एक साल के लिए अपना कार्यकाल बढ़ाने का ऑप्शन है, लेकिन यह भी पता चला है कि कम से कम एक कोच ने पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग की एक ग्लोबल मौजूदगी वाली फ्रेंचाइजी से बात कर ली है और उनके उनके सेटअप में शामिल होने की संभावना है।”
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “यह कदम आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं है, बल्कि पिछले कुछ महीनों से चले आ रहे भारत के प्रदर्शन की वजह से है। पता चला है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में दो टेस्ट मैचों में हार के बाद से ड्रेसिंग रूम में तनाव बढ़ गया है, और इस समय यह सबसे अच्छी जगह नहीं है। सिलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ के बीच मतभेदों ने मामले को और उलझा दिया है।”
अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले, हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई वाली मौजूदा कोचिंग टीम का अच्छी तरह से आकलन किया जाएगा। इस बीच, वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई वाली दूसरी कोचिंग टीम कुछ समय के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महीने होने वाली टी20आई सीरीज और सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम की जिम्मेदारी संभालेगी।
मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’
ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर
Jason Holder ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने की पुष्टि!
11 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

