

इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में खराब फाॅर्म का सामना कर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का साथ मिला है। कोटक का मानना है कि रोहित जैसे बल्लेबाज के लिए दबाव मात्र एक शब्द है, क्योंकि दबाव सोखने में रोहित उस्ताद हैं।
गौरतलब है कि पूर्व कप्तान रोहित के प्रदर्शन की आलोचना देखने को मिल रही है, क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 16 जुलाई, गुरूवार को सोफिया गार्डन, कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित फाॅर्म ढूंढ़ने में असफल रहे, और 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाकर विल जैक्स के खिलाफ स्वीप शाॅट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
दूसरी ओर, रोहित की इस पारी ने साबित कर दिया कि वह इस साल 50 ओवर फाॅर्मेट में लगातार आलोचना का सामना कर रहे हैं। इस साल खेले गए 8 वनडे मैचों में 39 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है और उनका औसत 30.12 रहा है।
ऐसे में टीम के साथ उनके लंबे समय के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि भारत ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन, इस तरह के प्रदर्शन के बीच खिलाड़ी को बल्लेबाजी कोच का साथ मिला है।
सितांशु कोटक का बड़ा बयान
इंंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद, भारतीय बल्लेबाज कोच सितांशु कोटक ने पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- “मुझे नहीं लगता कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर कोई दबाव होगा। वह इतने बेहतरीन खिलाड़ी हैं कि उन पर दबाव का असर नहीं होता, वह इसमें उस्ताद हैं। हाँ, पिछले दो मैचों में उन्होंने रन नहीं बनाए हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। आज भी ऐसा लग रहा था कि वह अच्छी पारी खेलेंगे, लेकिन कोई बात नहीं।”
कोटक ने आगे कहा- “कभी-कभी ऐसा होता है कि बल्लेबाजों को वह लय नहीं मिल पाती जिसकी उन्हें तलाश होती है। लॉर्ड्स में आपको रोहित शर्मा की बिल्कुल अलग पारी देखने को मिल सकती है। मैं इसके लिए ‘संघर्ष’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा।”
लॉर्ड्स वनडे हो सकता है ‘हिटमैन’ का आखिरी 50-ओवर मैच, BCCI के 2027 WC प्लान में नहीं रोहित: रिपोर्ट
17 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG vs IND, 2nd ODI: अनुभवी रूट की शानदार पारी के चलते इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी
16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

