Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X)
England (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं, अब टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मुकाबले के लिए आज 6 जुलाई को एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लिश टीम ने दूसरे मुकाबले में चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल करने वाली टीम को ही बरकरार रखने का फैसला किया है।

यानि कि तीसरे टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली टीम की नजर तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर, सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी।

भारत के खिलाफ तीसरे T20I के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए जो टीम चुनी है उसमें फिल साल्ट और जोस बटलर एक बार फिर इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करेंगे, जबकि जैकब बेथेल ओल्ड ट्रैफर्ड में पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मिडिल-ऑर्डर में अपनी जगह बनाए रखेंगे। टॉम बैंटन और सैम करन पारी की शुरुआत और मिडिल ऑर्डर को और मजबूत बनाते हैं।

दूसरी ओर, विल जैक्स ऑलराउंडर के तौर पर वह फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं जो इंग्लैंड के T20 सेटअप का अहम हिस्सा बन गई है। गेंदबाजी में, जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के मुख्य तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें जोश टंग और सैम करन का साथ मिलेगा।

आदिल रशीद की लेग-स्पिन और लियाम डॉसन की लेफ्ट-आर्म स्पिन ब्रूक को मिडिल ओवरों में इस्तेमाल करने के लिए एक मजबूत स्पिन कॉम्बिनेशन देती है। देखने लायक बात होगी तीसरे टी20 मुकाबले में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...

“किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

IND vs PAK Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई...