Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND: चौथे टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)
ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर शुरू हो चुका है। मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं। इंजरी के कारण हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। दोनों की जगह वाॅशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है। मेजबान इंग्लैंड ने भी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। स्पिनर लियाम डाॅसन की जगह रेहान अहमद को मौका मिला है।

दूसरी ओर, सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को आज का मैच हर हाल में जीतना होगा। तीन मैचों के बाद इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। आज का मुकाबला जीतते ही मेजबान इंग्लैंड, सीरीज को अपने नाम करने के साथ 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (ENG)

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

भारत (IND)

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाॅशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल: पिच रिपोर्ट

ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है, खासकर टी20 में। बल्लेबाजों को यहां गेंद का अच्छा उछाल और स्पीड पसंद आती है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है। हालांकि, बादल छाए रहने पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी हो जाती है।

ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  33
भारत ने जीते 18
इंग्लैंड ने जीते  14
नो रिजल्ट/टाई 01/00
सबसे पहले मैच  19 सितंबर, 2007 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  7 जुलाई, 2026 (इंग्लैंड ने जीता)

আরো ताजा खबर

‘टीम इंडिया थोड़ा पीछे छूट गई है’: WTC फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

Rahul Dravid (Image credit Twitter – X) Rahul Dravid WTC final prediction: भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अब आसान नहीं रह गया है। दो बार...

SM Trends: 25 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2019 में इसी दिन, बेन स्टोक्स ने क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन टेस्ट पारियों में से एक खेली थी। उन्होंने नाबाद 135 रन बनाकर...

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी की फिरकी का जादू, एक ही ओवर में चटकाए 2 विकेट; देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi’s Two-Wicket Over Leaves North East Zone Reeling (image via X) Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy: 25 अगस्त, मंगलवार को 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेंगलुरु में...

Duleep Trophy 2026: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में एंट्री के दावेदार हैं ये 3 घातक गेंदबाज

3 Bowlers to Watch Out for in Duleep Trophy 2026 (image via X) दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करने के लिए सबसे अहम मंचों में से...