Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)
ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर खेला गया। बता दें इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 56 रनों से जीत हासिल की और पांच मैचों की टी20आई सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 258 रनों का एक विशाल लक्ष्य, भारतीय टीम के सामने जीत के लिए रखा। जबाव में मैन इन ब्लू 20 ओवर में 201 रन ही बना सके।

इंग्लैंड बनाम भारत, 5वें टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 257 रन बनाए।

हालांकि, भारत को पहला विकेट दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मिला, जब प्रसिद्ध कृष्णा ने फिल साल्ट को 6 रन के निजी स्कोर पर सूर्यांश शेडगे के हाथ कैच आउट कराया। लेकिन इसके बाद जोस बटलर और हैरी ब्रूक के सामने भारतीय गेंदबाजी बेबस नजर आई।

बटलर ने 64 गेंदों में 12 चौके व 8 छक्कों की मदद से 131 रनों की रिकाॅर्ड पारी खेली, तो ब्रूक ने 45 गेंदों में 4 चौके व 8 छक्कों की मदद से 95* रनों की नाबाद पारी खेली। वह अपने दूसरे टी20 इंटरनेशनल शतक से महज 6 रन से पीछे रह गए। भारत की ओर से गेंदबाजी में शिवम दुबे को 2 और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारतीय टीम इंग्लैंड से मिले 258 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 201 रन ही बना पाई। भारत के लिए ईशान किशन ने 56 और तिलक वर्मा ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। यह पहली बार है जब किसी टी20 सीरीज में टीम इंडिया को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। सैम करन को 3 और आदिल राशिद को 2 विकेट मिले। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और लियाम डाॅसन को 1-1 विकेट मिला। खैर, टी20 सीरीज में 4-0 से करारी हार के बाद, अब टीम इंडिया की नजर 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने पर होगी।

আরো ताजा खबर

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...