Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20I में इंग्लैंड को मिली करारी मात, बल्लेबाजों ने किया निराश

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20I में इंग्लैंड को मिली करारी मात, बल्लेबाजों ने किया निराश

AUS vs ENG (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच साउथैम्पटन में खेला गया।  ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड की तूफानी पारी की बदौलत कंगारू टीम ने इस T20I सीरीज में जीत के साथ आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रनों से मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे ट्रेविस हेड जिन्होंने 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से महज 23 गेंदों पर 59 रनों की तूफानी पारी खेली। हेड ने अपनी धुआंधार पारी के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। हेड ने करन के एक ओवर में चौकों और छक्कों की मदद से 30 रन ठोक डाले। इस ओवर में हेड ने लगातार 3 छक्के जड़े। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवरों में 179 रनों पर सिमट गई।

ENG vs AUS T20I: इंग्लैंड के बल्लेबाज हुए बुरी तरह फ्लॉप

इसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवरों में 151 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए सीन एबट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। एडम जम्पा और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा रखे लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड का आगाज बहुत खराब रहा और टीम ने पावरप्ले में 46 रन के भीतर विल जैक्स, जोर्डन कॉक्स और फिल साल्ट के विकेट गंवा दिए। मिडिल ओवरों में लियाम लिविंगस्टोन ने कुछ बड़े शॉट्स कोशिश की लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा। इसके बाद एडम जम्पा और सीन एबट ने रही सही कसर पूरी करते हुए इंग्लैंड को 151 रनों पर रोक दिया।

ट्रेविस हेड को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का दूसरा टी-20 मैच कार्डिफ में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...