Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs AUS: आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, सीरीज 3-2 किया अपने नाम

ENG vs AUS आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया सीरीज 3-2 किया अपने नाम
ENG vs AUS (Photo Source: Getty Images)ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम वनडे में बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम (DLS) नियम के तहत 49 रनों से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम की। पांचवें मैच में इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 309 रन ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बारिश की वजह से मैच रुकने से पहले 20.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए थे।

जब मैच रुका तब डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 116/2 होना चाहिए था लेकिन टीम 49 रनों से आगे थी। 21वें ओवर मैच में रुकने के बाद दोबारा शुरू नहीं हो सका और करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद अंपायर्स ने ऑस्ट्रेलिया को विजेता घोषित कर दिया।

AUS vs ENG: पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने बनाए 309 रन

इस मैच में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे थे। मौसम को देखते हए स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। फिल साल्ट और बेन डकेट की जोड़ी ने इंग्लैंड को धमाकेदार शुरुआत दी। साल्ट ने 27 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। जबकि बेन डकेट ने 91 गेंद पर 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार पारी खेली।

मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे विल जैक्स फ्लॉप रहे और खाता तक नहीं खोल पाए। हालांकि इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने जरूर धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 52 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 72 रनों की शानदार पारी खेली। पिछले मैच में धुआंधार पारी खेलने वाले लियाम लिविंगस्टोन इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि आदिल रशीद ने निचले क्रम में 36 रन बनाकर टीम को 300 के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने काफी तूफानी शुरूआत की। ट्रैविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 78 रनों की साझेदारी कर डाली। शॉर्ट ने 30 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। हेड ने 26 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने 48 गेंद पर 4 चौका और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने 20 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए।

 यह भी पढ़े:-  AUS vs BAN Bristol में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी पारी, एडम जम्पा के एक ही ओवर में जड़े 3 गगनचुंबी छक्के

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...