Skip to main content

ताजा खबर

Emerging Asia Cup: अफगानिस्तान A की इंडिया A के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत को मोहम्मद नबी ने भी किया सेलिब्रेट, आप भी देखें वीडियो

Mohammad Nabi Instagram Video

इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में अफ़गानिस्तान A ने इंडिया A को 20 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में अफगानिस्तान A की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अफगानिस्तान A के खिलाड़ियों की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

इस जीत के साथ अफगानिस्तान A टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें कि, इस मैच को अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी देख रहे थे। जैसे ही अफगानिस्तान A ने फाइनल ओवर में इंडिया A को मात दी मोहम्मद नबी को युवा खिलाड़ियों के लिए जमकर चीयर करते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि मोहम्मद नबी इस शानदार सेमीफाइनल मैच को अपनी कार में बैठ कर देख रहे हैं। वो यह मुकाबला अपने मोबाइल पर देख रहे थे। जैसे ही इस मैच की अंतिम गेंद पर इंडिया A का विकेट गिरा मोहम्मद नबी खुशी से अपनी टीम के लिए ताली बजाने लगे।

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा कि, ‘मुबारक हो अफगानिस्तान A टीम। यह बहुत ही यादगार रात रहने वाली है कि अफगानिस्तान की युवा टीम ने इंडिया A को हराया। हमारे हीरोज की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन। फाइनल मैच के लिए हम सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहते हैं। आप यह ट्रॉफी जरूर जीतेंगे इंशाअल्लाह!’

यह रही वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammad Nabi (@mohammadnabi07)

मैच की बात की जाए तो अफ़गानिस्तान A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 बनाए। टीम की ओर से सेदिकअल्ला अटल ने 83 रनों की धुआंधार पारी खेली जबकि जुबैद अकबरी ने 64 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने पहले ही गेंद से तगड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया था और इंडिया A के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा करीम जनत ने 41 रन बनाए।

जवाब में इंडिया A टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई। टीम की ओर से रमनदीप सिंह ने 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली लेकिन उनकी यह पारी इंडिया A के लिए काम नहीं आई। रमनदीप सिंह के अलावा आयुष बडोनी ने 31 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान A को अब इस बेहतरीन टूर्नामेंट का फाइनल मैच श्रीलंका A के खिलाफ 27 अक्टूबर को खेलना है।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...