
Jos Butler and Ben Stokes (Photo Source: X)
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपडेटेड मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने 29 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिनमें से 19 खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट सालाना आधार पर है, जबकि 7 खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट दो साल का है। शेष तीन खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट के डेवलपमेंट प्रोग्राम कॉन्ट्रैक्ट पर है।
इंग्लैंड के टेस्ट और लिमिटेड ओवरों फॉर्मेट के कप्तान बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने दो साल की अवधि के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। बता दें, स्टोक्स के पास पहले 12 महीने और बटलर के पास दो साल का कॉन्ट्रैक्ट था।
जैमी स्मिथ को मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट
उभरते स्टार बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने भी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ दो साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। वह उन पांच खिलाड़ियों में भी शामिल हैं, जिनके पास मल्टी-ईयर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है। जैमी स्मिथ के अलावा फिल साल्ट, ओली स्टोनी, शोएब बशीर और विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों के पास एक-साल का कॉन्ट्रैक्ट है।
डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट के तहत इन 3 खिलाड़ियों को मिला कॉन्ट्रैक्ट
डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट के तहत जोश हल, जैकब बैथेल और जॉन टर्नर जैसे युवा खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके अलावा गस एटकिंसन ने अपने दो साल के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया है, जबकि रीस टॉपली और स्पिनर जैक लीच ने एक-साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है।
इंग्लैंड अपडेटेड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (England Updated Central Contract List)-
दो-साल का कॉन्ट्रैक्टः गस एटकिंसन, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, जो रूट, जैमी स्मिथ, बेन स्टोक्स, मार्क वुड
एक-साल का कॉन्ट्रैक्टः रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, जैक लीच, लियम लिविंगस्टोन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, जोश टंग, रीस टॉपली, क्रिस वोक्स
डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट- जैकब बैथेल, जोश हल, जॉन टर्नर
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

