
Shakib Al Hasan (Photo Source: X)
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेला था। इस बीच, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक बड़ा झटका दे दिया है।
ECB ने शाकिब को अपने सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से बैन कर दिया है। लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में की गई एक जांच में पाया गया है कि ऑलराउंडर की कोहनी 15 डिग्री से अधिक मुड़ती है, जिसके बाद ही इंग्लैंड बोर्ड द्वारा यह फैसला लिया गया है।
ECB ने जारी किया आधिकारिक स्टेटमेंट
सितंबर 2024 में काउंटी चैंपियनशिप के दौरान सरे के लिए खेलते समय शाकिब अल हसन के एक्शन पर अंपायरों ने सवाल उठाए थे। उन्होंने उस मैच में 9 विकेट लिए थे। बता दें, 2010-11 के बाद यह काउंटी चैंपियनशिप में शाकिब का पहला मैच था।
सस्पेंशन को खत्म करने के लिए, शाकिब को अपने एक्शन का स्वतंत्र पुनर्मूल्यांकन (Independent Reassessment) करवाना होगा, जिसका मतलब है कि नियमों के अनुसार गेंदबाजी करते समय उनकी कोहनी 15 डिग्री से कम मुड़नी चाहिए। ऑलराउंडर के 17 साल के करियर में यह पहली बार है जब उनके बॉलिंग एक्शन को अवैध घोषित किया गया है।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया,
“यह सस्पेंसन 10 दिसंबर 2024 से लागू होगा, और अवैध गेंदबाजी एक्शन के साथ रिपोर्ट किए गए गेंदबाजों की समीक्षा के लिए ECB के विनियमों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करेगा। शाकिब तब तक ECB प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने के लिए अयोग्य हैं जब तक कि वह अपने गेंदबाजी एक्शन के स्वतंत्र पुनर्मूल्यांकन को पास नहीं कर लेते।”
शाकिब अल हसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की इच्छा जताई थी। लेकिन देश में सुरक्षा कारणों के चलते वह स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। उन्हें अफगानिस्तान और वेस्टइंडीड के खिलाफ सीरीज के लिए भी बांग्लादेश की टीम में जगह नहीं मिली है। नवंबर में जेद्दा में हुए आईपीएल 2025 ऑक्शन में भी वह अनसोल्ड रहे। ऑलराउंडर ने 17 साल के करियर में बांग्लादेश के लिए 447 मैचों में 712 विकेट लिए हैं।
‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान
ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी
CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां
7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

