Skip to main content

ताजा खबर

“E Sala Cup Namde” हार्दिक पांड्या ने RCB की कप्तानी करने के दिए संकेत? तस्वीर ने लगाई इंटरनेट पर आग…

E Sala Cup Namde हार्दिक पांड्या ने RCB की कप्तानी करने के दिए संकेत तस्वीर ने लगाई इंटरनेट पर आग

Hardik Pandya(Source X)

Hardik Pandya Set to join RCB in IPL 2025? आईपीएल 2025 सीजन में भारी बदलाव की संभावना है। बीसीसीआई ने दिसंबर में मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) कराने का फैसला किया है।

हाल ही में आईपीएल टीमों के मालिकों की एक सलाहकार बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई थी, जिसमें प्रत्येक टीम को कितने खिलाड़ियों को रिटेन रखना चाहिए और इस नीलामी में कितने RTM मैच कार्ड जारी करने चाहिए।

ऐसे में खबर है कि बीसीसीआई ने छह खिलाड़ियों को रिटेन करने और दो खिलाड़ियों को राइट-टू-मैच कार्ड के तौर पर चुनने का फैसला किया है। इन नियमों ओ देखकर यह लगता है कि मुंबई इंडियंस टीम में भारी बदलाव होने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को कर सकती है रिलीज  

टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बतौर बल्लेबाज और गेंदबाज अपना लोहा मनवाया है। हालांकि, टीम के कई खिलाड़ी नहीं चाहते थे कि हार्दिक पांड्या कप्तान बने और ऐसा हुआ भी और कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि, सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम ने भी सूर्यकुमार को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया है।

इसी तरह, जसप्रीत बुमराह भी कप्तान या उप-कप्तान पद की चाहत रखते हैं। रोहित शर्मा को फिलहाल हार्दिक पांड्या से कोई शिकायत नहीं है। इसलिए रोहित शर्मा ने हार्दिक के पद पर बने रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। ऐसे माहौल में हार्दिक पांड्या को लगता है कि उनसे मुंबई टीम कप्तानी छिन सकती है।

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 में RCB के कप्तान बनेंगे?

क्रिकेट सूत्रों के मुताबिक इस वजह से हार्दिक पांड्या के आरसीबी (RCB) टीम में शामिल होने की संभावना ज्यादा है ऐसा इसलिए क्योंकि फाफ डु प्लेसिस अब 40 साल के हो गए हैं, इसलिए उनके लिए आगामी आईपीएल सीजन में कप्तान बनना कठिन होगा।

ऐसे में सोशल मीडिया पर खबरें सामने आई हैं कि RCB टीम ने नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को ट्रांसफर का ऑप्शन इस्तेमाल कर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में शामिल करने का फैसला किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या के पास RCB का कप्तान बनने का मौका है।

भावी कप्तान की तलाश कर रही आरसीबी टीम के लिए हार्दिक पांड्या एक अच्छी पसंद होंगे। अगर हार्दिक टीम में आने के लिए राजी होते हैं तो RCB द्वारा उनके लिए बड़ी रकम भी चुकाने की संभावना है। लेकिन इस बारे में न तो RCB फ्रेंचाइजी और न ही हार्दिक पांड्या ने पुष्टि की है। लेकिन फैंस चाह रहे हैं कि हार्दिक RCB को जॉइन कर लें और इस लिए उनकी आईपीएल जर्सी में तस्वीर वायरल की जा रही है।

Hardik Pandya Set to join RCB in Upcoming IPL? Picture Went Viral

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...