Skip to main content

ताजा खबर

Dwayne Bravo ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान, 21 साल के शानदार करियर का हुआ अंत

Dwayne Bravo (Photo Source: X/Twitter)

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में चोट के कारण बाहर होने के बाद लिया है। ब्रावो का कहना है कि उनका दिमाग खेलना चाहता है लेकिन उनका शरीर अब इजाजत नहीं दे रहा है। बता दें, ड्वेन ब्रावो ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट और पिछले साल आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी।

यही वह खेल है जिसे खेलना मेरी किस्मत में था- Dwayne Bravo

ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा,

आज वह दिन है जब मैं उस खेल को अलविदा कहता हूं जिसने मुझे सब कुछ दिया है। पांच साल की उम्र से ही मुझे पता था कि मैं यही करना चाहता हूं – यही वह खेल है जिसे खेलना मेरी किस्मत में था। मुझे किसी और चीज में कोई दिलचस्पी नहीं थी, और मैंने अपना पूरा जीवन आपको समर्पित कर दिया। बदले में, आपने मुझे वह जीवन दिया जिसका मैंने अपने और अपने परिवार के लिए सपना देखा था। इसके लिए, मैं आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता।

यहां देखें ब्रावो का सोशल मीडिया पोस्ट-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dwayne Bravo aka SIR Champion🏆🇹🇹 (@djbravo47)

शानदार रहा है ब्रावो का करियर

ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) 582 मैचों में 631 विकेट लेकर टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में रिटायर हुए हैं। उन्होंने अपने करियर में आईपीएल, पाकिस्तान सुपर लीग और बिग बैश लीग में कई खिताब, वेस्टइंडीज के साथ दो टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं। ब्रावो ने सीपीएल में पांच खिताब जीते हैं, जिसमें ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ तीन खिताब शामिल हैं। उन्होंने 2017 और 2018 में अपनी टीम को लगातार चैंपियन बनाया था।

ब्रावो ने कोच की भी निभाई हैं। पिछले 12 महीनों में, उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान अफगानिस्तान मेन्स टीम के लिए बॉलिंग कंसल्टेंट के रूप में काम किया है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...