Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy: IND-A vs IND-D, Day 2: इंडिया-ए ने बनाई 222 रनों की बढ़त, कप्तान मयंक अग्रवाल ने ठोके 56 रन

Duleep Trophy IND-A vs IND-D Day 2 इंडिया-ए ने बनाई 222 रनों की बढ़त कप्तान मयंक अग्रवाल ने ठोके 56 रन

IND-A vs IND-D (Photo Source: X/Twitter)

IND-A vs IND-D, Day 2 Highlights: दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड मुकाबले में इंडिया-ए और इंडिया-डी की टीम आमने-सामने हैं। खेल के पहले दिन के अंत तक इंडिया-ए ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे।

खेल के दूसरे दिन के अंत तक इंडिया-ए ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं और टीम ने 222 रनों की बढ़त बना ली है। प्रथम सिंह (59*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

IND-A vs IND-D: शतक से चूके शम्स मुलानी

खेल के पहले दिन के अंत तक शम्स मुलानी (88*) और खलील अहमद (15*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन शम्स मुलानी की मंशा अपनी पारी को शतक में तब्दील करने की थी। हालांकि वह सफल नहीं हो पाए, पारी के 85वें ओवर में हर्षित राणा के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। शम्स मुलानी ने 187 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली।

हर्षित ने फिर उसी ओवर में आकिब खान को गोल्डन डक पर आउट कर इंडिया-ए की पारी को 290 रनों पर समेट दिया। इंडिया-डी के लिए हर्षित राणा ने 17.3 ओवरों में 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए। विदवथ कवेरप्पा और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, सारांश जैन और सौरभ कुमार के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

183 रन पर सिमटी इंडिया-डी की पहली पारी

इंडिया-डी की टीम पहली पारी में 183 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने 96 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। देवदत्त पडिक्कल ने एक छोर से पारी को संभालते हुए 124 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 92 रनों की पारी खेली। देवदत्त के अलावा हर्षित राणा ने 31 रन बनाकर योगदान दिया।

वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर (0)और संजू सैमसन (5) जैसे बल्लेबाजों ने टीम को काफी निराश किया। इंडिया-ए के लिए खलील अहमद और आकिब खान ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा, तनुष कोटियन और शम्स मुलानी ने 1-1 विकेट झटके।

दूसरी पारी में अर्धशतक बनाकर आउट हुए मयंक अग्रवाल

इंडिया-ए की टीम ने दूसरी पारी में धमाकेदार शुरुआत की। प्रथम सिंह और कप्तान मयंक अग्रवाल के बीच पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई। मयंक अग्रवाल ने 87 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। वह 29वें ओवर में श्रेयस अय्यर के खिलाफ आउट हुए।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...