Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: सेंट्रल जोन की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली जिम्मेदारी 

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)
Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)

दलीप ट्राॅफी के आगामी क्रिकेट सीजन में सेंट्रल जोन की कप्तानी की जिम्मेदारी रजत पाटीदार के हाथ में होगी। जबकि बाएं हाथ के स्टाइलिस्ट मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि इस बार यह फर्स्ट क्लास घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट 23 अगस्त से हो रहा है।

दूसरी ओर, सेंट्रल जोन इस प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगी, क्योंकि उसने 2025-26 दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन को हराया था। पाटीदार उस सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उस सीजन उन्होंने कुल 382 रन बनाए थे, जिसमें फाइनल में लगाया गया एक शतक भी शामिल था।

खैर, टीम इस बार दलीप ट्राॅफी में अपने खिताबी अभियान की शुरुआत सेमीफाइनल मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट के सभी मैच बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के मैदान पर खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत 30 अगस्त से होगी।

क्या सेंट्रल जोन के लिए खेलेंगे सारांश जैन?

साथ ही बता दें कि सेंट्रल जोन की इस टीम में मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 33 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी सारांश जैन को भी शामिल किया है, जो भारत के साथ श्रीलंका दौरे पर 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा हैं।

भारत का श्रीलंका दौरा 27 अगस्त को दूसरे टेस्ट मैच के साथ समाप्त होगा। जबकि दलीप ट्राॅफी के सेमीफाइनल मैच 30 अगस्त से शुरू होंगे। बिजी शेड्यूल के चलते सारांश जैन को सेंट्रल जोन टीम की ओर से खेलने के लिए,अपने इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल से जल्दी रिलीज होना पड़ेगा, जोकि मुश्किल नजर आ रहा है।

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए सेंट्रल जोन की पूरी टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, नचिकेत भूटे

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेराई, कुणाल यादव, कुमार कार्तिकेय

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...