Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2025: शेड्यूल, टीमें और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Duleep Trophy (image via getty)
Duleep Trophy (image via getty)

दलीप ट्रॉफी, भारत का सबसे प्रतिष्ठित रेड बॉल टूर्नामेंट अपने 2025 सीजन के लिए वापस शरू होने वाला है। इसी टूर्नामेंट के साथ बक्सी का डॉमेस्टिक सीजन 2025-26 भी शुरू हो जाएगा, जैसा कि हमेशा से होता आया है। पिछले सीजन में सेकेंडरी नेशनल टीमों के बीच खेले जाने के बाद, इस बार दलीप ट्रॉफी एक बार फिर जोनल प्रारूप में खेली जाएगी।

पिछले संस्करण की बात करें तो, मयंक अग्रवाल की अगुवाई में भारत ए ने अनंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में हुए फाइनल में भारत सी को 132 रनों से हराकर शानदार ट्रॉफी जीती थी। वहीं, पिछले जोनल फॉर्मेट का फाइनल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में साउथ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया था, जहां वेस्ट जोन ने 75 रनों से जीत हासिल की थी।

पिछले सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए, साउथ जोन और वेस्ट जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह दी गई है। साउथ जोन की टीम नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच होने वाले पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी, जबकि वेस्ट जोन को सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से भिड़ना होगा।

टूर्नामेंट एक बार फिर जोनल फॉर्मेट में खेला जा रहा है, इसलिए देश के कोने-कोने से शीर्ष क्रिकेटरों को, जिन्होंने पिछले घरेलू सीजन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, उनके जोन के अनुसार जगह दी गई है। उदाहरण के लिए, हैदराबाद, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और गोवा जैसी टीमें।

दुलीप ट्रॉफी 2025 – टीमें

  • सेंट्रल जोन
  • ईस्ट जोन
  • नार्थ ईस्ट जोन
  • नार्थ जोन
  • साउथ जोन
  • वेस्ट जोन

दलीप ट्रॉफी 2025 — पूरा शेड्यूल

मैच तारीखें समय (आईएसटी) स्थान
क्वार्टर-फाइनल 1; नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन 28-31 अगस्त सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु, सीओई ग्राउंड 1
क्वार्टर-फाइनल 2: सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन 28-31 अगस्त सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु, सीओई ग्राउंड 2
सेमीफाइनल 1: साउथ जोन बनाम टीबीए 4-7 सितंबर सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु, सीओई ग्राउंड 1
सेमीफाइनल 2: वेस्ट जोन बनाम टीबीए 4-7 सितंबर सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु, सीओई ग्राउंड 2
फाइनल: टीबीए बनाम टीबीए 11-15 सितंबर सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु, सीओई ग्राउंड 1

दलीप ट्रॉफी 2025 — पूरे स्क्वाड्स

सेंट्रल जोन
ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), रजत पाटीदार, आर्यन जुयाल, दानिश मालेवार, संचित देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभम शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार, खलील अहमद

ईस्ट जोन
इशान किशन (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदाम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जयसवाल, मुकेश कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद शमी

नॉर्थ ईस्ट जोन
रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), अंकुर मलिक, जेहू एंडरसन, आर्यन बोरा, तेची डोरिया, आशीष थापा, सेडेझाली रूपेरो, कर्णजीत युमनाम, हेम छेत्री, पल्जोर तमांग, अर्पित सुभाष भटेवरा (विकेटकीपर), आकाश चौधरी, बिश्वोरजीत कोंथौजाम, फिरोइजाम जोतिन, अजय लामाबाम सिंह

नॉर्थ जोन
शुबमन गिल (कप्तान), शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, यश ढुल, अंकित कलसी, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर)

साउथ जोन
तिलक वर्मा (कप्तान), मोहम्मद अज़हरुद्दीन (उप-कप्तान, विकेटकीपर), तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निजार, एन जगदीसन (विकेटकीपर), टी विजय, आर साई किशोर, तनय त्यागराजन, विशक विजयकुमार, एमडी निधीश, रिकी भुई, बासिल एनपी, गुरजापनीत सिंह, स्नेहल कौथंकर

वेस्ट जोन
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, आर्या देसाई, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, तुषार देशपांडे, अर्जन नागवासवाला

दलीप ट्रॉफी 2025 – लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स

दलीप ट्रॉफी 2025 का सीधा प्रसारण JioHotstar के माध्यम से प्लैटफॉर्म के ऐप्स और वेबसाइटों पर किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट का प्रसारण JioStar नेटवर्क चैनलों के माध्यम से होगा।

আরো ताजा खबर

18 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की दीपेंद्र सिंह ऐरी की नाबाद फिफ्टी की मदद से नेपाल...

T20 World Cup 2026, IND vs NED: भारत बनाम नीदरलैंड मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

T20 WC 2026, IND vs NED: 3 key players to watch out for (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप A मुकाबले में आज...

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...