Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2025: वेस्ट जोन की टीम से बाहर हुए सरफराज खान

Duleep Trophy 2025: वेस्ट जोन की टीम से बाहर हुए सरफराज खान

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

जारी दलीप ट्राॅफी 2025 के बीच वेस्ट जोन टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि सरफराज खान क्वाड्रिसेप्स की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। हाल में ही सरफराज चेन्नई में बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने स्थानीय टूर्नामेंट में लगातार दो शतक लगाकर शानदार वापसी की थी। इस समय सरफराज बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जो कि बेंगलुरु स्थित बोर्ड का केंद्र है, में हैं और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।

हालांकि, इससे पहले 27 साल के सरफराज खान वेस्ट जोन के लिए बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंड के ग्राउंड बी पर सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट थे। लेकिन अब 4 सितंबर से शुरू होने वाले इस मैच से पहले ही सरफराज चोटिल हो गए हैं।

सरफराज की इंजरी को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि उन्हें रिकवर होने में कम से कम तीन हफ्ते लगेंगे। इस वजह से वह दलीप ट्राॅफी के पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं। हालांकि, वह 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी के लिए मुंबई टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

सोर्स ने दी जानकारी

बता दें कि एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- सरफराज को क्वाड्रिसेप्स की चोट है, जो उन्हें पाँच दिन पहले बुची बाबू इवेंट में हरियाणा के खिलाफ शतक जड़ते समय लगी थी। वह लगभग तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे, और फिलहाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं।

साथ ही बता दें कि सरफराज के चोटिल होने के बाद, वेस्ट जोन टीम में उन्हें बड़ौदा के अनुभवी बल्लेबाज शिवालिक शर्मा रिप्लेस कर सकते हैं। 18 फर्स्ट क्लास मैचों में शिवालिक 43.48 की शानदार औसत से कुल 1087 रन बना चुके हैं। आखिरी 7 घरेलू मैचों में शिवालिक ने 44 की औसत से कुल 484 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

5 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म अप मैच: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराया भारत ने 240 रन का बड़ा स्कोर...

T20 World Cup 2026 के लिए एबी डिविलियर्स ने चुने सेमीफाइनलिस्ट, ऑस्ट्रेलिया को किया नजरअंदाज!

AB de Villiers picks his semi-finalists for 2026 T20 World Cup (image via X) महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले आगामी...

टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप: संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनर

Sanju Samson Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले जा रहे वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा बदलाव...

T20 WC 2026: ‘अभिषेक शर्मा अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं, यूएसए के मिलिंद कुमार का बड़ा बयान

Milind Kumar (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और अमेरिका (USA) के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर...