Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: Sunglasses पहन बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर, कूल बनने के चक्कर में बिना खाता खोले ही वापस लौट गए पवेलियन

Duleep Trophy 2024: Sunglasses पहन बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर, कूल बनने के चक्कर में बिना खाता खोले ही वापस लौट गए पवेलियन

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

इस समय दिलीप ट्रॉफी 2024 का तीसरा मुकाबला इंडिया A और इंडिया D के बीच में अनंतपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 290 रन बनाए। जवाब में इंडिया D की शुरुआत उनकी पहली पारी में इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई है।

बता दें कि इंडिया D की ओर से उनकी पहली पारी में कप्तान श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्होंने इस मैच में 7 गेंदें खेली लेकिन श्रेयस अय्यर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। यही नहीं श्रेयस अय्यर को इस मैच में सनग्लासेस (Sunglasses) पहने हुए बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। दरअसल अनंतपुर में इस समय काफी गर्मी है और इसी वजह से अनुभवी बल्लेबाज ने Sunglasses पहन कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ।

इंडिया A की ओर से शम्स मुलानी ने खेली बहुमूल्य पारी

इस मैच में इंडिया A की ओर से शम्स मुलानी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 189 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 89 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने इंडिया D के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाए रखा। शम्स मुलानी के अलावा Tanush Kotian ने 53 रन बनाए। रियान पराग ने 37 रनों की पारी खेली।

विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 28 रनों का योगदान दिया। शाश्वत रावत ने 15 रन बनाए जबकि खलील अहमद ने 16* रनों की पारी खेली। इंडिया D की ओर से पहली पारी में हर्षित राणा ने चार विकेट झटके हैं जबकि अर्शदीप सिंह और Vidhwath Kaverappa ने दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं। सौरभ कुमार और सारांश जैन ने एक-एक विकेट हासिल किया है।

इंडिया D की ओर से बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर के अलावा यश दुबे 14 रन बनाकर आउट हो गए जबकि अथर्व तायडे ने चार रन बनाए। संजू सैमसन 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। भले ही श्रेयस अय्यर अपनी टीम की ओर से पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हो लेकिन दूसरी पारी में वो जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मेरी नजरें ट्रॉफी पर है’ – चोट से वापसी के बाद श्रेयस अय्यर का लक्ष्य IPL जीतना

Shreyas Iyer (image via getty) पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले साल उपविजेता रहने के बाद, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक कदम और आगे बढ़ने का लक्ष्य...

21 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. आयरलैंड मई में एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा आयरलैंड मई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच होस्ट...

मुंबई इंडियंस के पास ‘दो आंद्रे रसेल’ जैसे खिलाड़ी, फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है,...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...