Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: सिर्फ 9 रन बनाकर आवेश खान के जाल में फंसे सरफराज खान, देखें वीडियो 

Duleep Trophy 2024: सिर्फ 9 रन बनाकर आवेश खान के जाल में फंसे सरफराज खान, देखें वीडियो 

India A vs India B (Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024 India A vs India B, 1st Match: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को एक बेहतरीन गेंद पर, आवेश खान ने फंसाकर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। गौरतलब है कि इस समय जारी दिलीप ट्राॅफी का पहला मैच आज 5 सितंबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो चुका है।

तो वहीं इंडिया बी की पारी के 33वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने सरफराज को अपने जाल में फंसाकर सिर्फ 9 रनों पर आउट कर दिया। ओवर की पहली गेंद को आवेश ने नाॅन स्ट्राइकर क्रीज के एक दम वाइड से फेंका और एंगल का इस्तेमाल किया। गेंद को देख सरफराज इसे लेग साइड की ओर खेलने चले गए, लेकिन गेंद उन्हें चकमा देकर सीधे पैड पर जा लगी।

इसके बाद आवेश की LBW अपील पर अंपायर ने बिना कोई समय गंवाए सरफराज को आउट करार दिया। लेकिन सरफराज ने अंपायर के इस फैसले को चुनौती देने के लिए रिव्यू लिया, पर रिव्यू साफ दिखा कि गेंद स्टंप पर लग रही है और बल्लेबाज को निराश होकर वापिस लौटना पड़ा।

देखें किस तरह आवेश खान ने किया सरफराज खान को आउट

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मुकाबले में इंडिया ए ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं कप्तान शुममन गिल के इस फैसले को गेंदबाजों ने अभी तक सही साबित कर दिखाया है।

बता दें कि खबर लिखे जाने तक इंडिया बी ने पहली पारी में 54 ओवर बाद, 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मुशीर खान 50* और नवदीप सैनी 7* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं मुकाबले में इंडिया ए के गेंदबाजों से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है। अभी तक टीम के लिए खलील अहमद, आकाशदीप और आवेश खान 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...