
Shubman Gill (Photo Source: X/Twitter)
दलीप ट्रॉफी 2024 का पहला मुकाबला एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम, बेंगलुरु में इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच खेला जा रहा है। भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं। मैच में शुभमन गिल ने टेप लगी हुई जर्सी पहनी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए इस ऑर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि क्यों शुभमन ने टेप लगी जर्सी पहनी है।
शुभमन गिल ने इसलिए पहनी टेप लगी हुई जर्सी
अनुमान लगाया जा रहा है कि शुभमन गिल के पास उनकी जर्सी नहीं थी। इसलिए उन्होंने साथी किसी खिलाड़ी की जर्सी पहनी है, जिस पर उसका नंबर लिखा है। जर्सी का नंबर छिपाने के लिए ही गिल ने टेप लगाया है, ताकि मैदान में कोई कन्फयूजन न हो।
शुभमन गिल का जर्सी नंबर 77 है, जो उनके लिए काफी ज्यादा खास है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान शुभमन ने इसी नंबर की जर्सी पहनी थी। बाद में, वह सीनियर लेवल क्रिकेट में नंबर-7 की जर्सी पहना चाहते थे, लेकिन यह उपलब्ध नहीं था, इसलिए उन्होंने नंबर 77 को चुना।
पहली पारी में 25 रन पर आउट हुए शुभमन
इंडिया-ए के लिए पहली पारी में शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह नवदीप सैनी की गेंद पर बोल्ड हो गए। नवदीप सैनी ने फिर दूसरे ओपनर मयंक अग्रवाल (36) पर भी शिकंजा कसा। इंडिया-ए ने 66 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं।
इंडिया-बी ने पहली पारी में बनाए 321 रन
इंडिया-बी के खिलाफ मैच में पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए इंडिया-ए ने शानदार शुरुआत की थी। इंडिया-बी ने 94 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, फिर मुशीर खान और नवदीप सैनी की जोड़ी ने टीम को वापसी दिलाई। इंडिया-बी ने पहली पारी में 321 रन बनाए।
मुशीर खान ने 181 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं नवदीप सैनी ने 56 रन बनाए। इंडिया-ए के लिए पहली पारी में आकाश दीप ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा खलील अहमद और आवेश खान के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।
‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा
IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!
IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!
NZ vs IND 2026: वनडे सीरीज से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर 7 दिन के स्टैंड-डाउन पर

