Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: शुभमन गिल ने क्यों पहनी है टेप लगी हुई जर्सी..? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Shubman Gill (Photo Source: X/Twitter)

दलीप ट्रॉफी 2024 का पहला मुकाबला एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम, बेंगलुरु में इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच खेला जा रहा है। भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं। मैच में शुभमन गिल ने टेप लगी हुई जर्सी पहनी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए इस ऑर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि क्यों शुभमन ने टेप लगी जर्सी पहनी है।

शुभमन गिल ने इसलिए पहनी टेप लगी हुई जर्सी

अनुमान लगाया जा रहा है कि शुभमन गिल के पास उनकी जर्सी नहीं थी। इसलिए उन्होंने साथी किसी खिलाड़ी की जर्सी पहनी है, जिस पर उसका नंबर लिखा है। जर्सी का नंबर छिपाने के लिए ही गिल ने टेप लगाया है, ताकि मैदान में कोई कन्फयूजन न हो।

शुभमन गिल का जर्सी नंबर 77 है, जो उनके लिए काफी ज्यादा खास है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान शुभमन ने इसी नंबर की जर्सी पहनी थी। बाद में, वह सीनियर लेवल क्रिकेट में नंबर-7 की जर्सी पहना चाहते थे, लेकिन यह उपलब्ध नहीं था, इसलिए उन्होंने नंबर 77 को चुना।

पहली पारी में 25 रन पर आउट हुए शुभमन

इंडिया-ए के लिए पहली पारी में शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह नवदीप सैनी की गेंद पर बोल्ड हो गए। नवदीप सैनी ने फिर दूसरे ओपनर मयंक अग्रवाल (36) पर भी शिकंजा कसा। इंडिया-ए ने 66 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं।

इंडिया-बी ने पहली पारी में बनाए 321 रन

इंडिया-बी के खिलाफ मैच में पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए इंडिया-ए ने शानदार शुरुआत की थी। इंडिया-बी ने 94 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, फिर मुशीर खान और नवदीप सैनी की जोड़ी ने टीम को वापसी दिलाई। इंडिया-बी ने पहली पारी में 321 रन बनाए।

मुशीर खान ने 181 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं नवदीप सैनी ने 56 रन बनाए। इंडिया-ए के लिए पहली पारी में आकाश दीप ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा खलील अहमद और आवेश खान के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...