Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: बाबा इंद्रजीत ने खेल के दूसरे दिन इंडिया D के खिलाफ बनाए महत्वपूर्ण 72 रन, रवि अश्विन भी हो गए शानदार बल्लेबाज के जबरा फैन

Duleep Trophy 2024 बाबा इंद्रजीत ने खेल के दूसरे दिन इंडिया D के खिलाफ बनाए महत्वपूर्ण 72 रन रवि अश्विन भी हो गए शानदार बल्लेबाज के जबरा फैन

Ravi Ashwin and Baba Indrajith (Pic Source-X)

दिलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट के बेहतरीन मैच में बाबा इंद्रजीत ने इंडिया C की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंडिया D के खिलाफ 149 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रनों की शानदार पारी खेली। वो इंडिया C की ओर से एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने इंडिया D के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला।

इस मैच में खेल के पहले दिन इंडिया D ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 86 रनों का योगदान दिया। जवाब में बाबा इंद्रजीत के 72 रनों की वजह से इंडिया C ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। बेहतरीन खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बाबा इंद्रजीत की इस पारी की जमकर प्रशंसा की है।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘बहुत अच्छे बाबा इंद्रजीत। आपने आज बेहतरीन पारी खेली। टॉप क्वालिटी खिलाड़ी और व्यक्तिगत रूप में भी बेहतरीन, अच्छी चीज होगी आप बस टिके रहे #DuleepTrophy।’

यह रहा रविचंद्रन अश्विन का ट्वीट:

बता दें कि, इंडिया C का स्कोर एक समय 43 रन पर 4 विकेट था। हालांकि इसके बाद बाबा इंद्रजीत ने अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली और उन्हें चार रन की बढ़त भी दिलाई। बाबा इंद्रजीत ने अभी तक 75 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 53.85 के औसत से 5278 रन बनाए हैं जिसमें 27 अर्धशतक और 16 शतक मौजूद है।

खेल के दूसरे दिन इंडिया D ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की है और वो इंडिया C टीम को बड़ा लक्ष्य जरूर देना चाहेंगे। इंडिया D की ओर से दूसरी पारी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अब बाबा इंद्रजीत दूसरी पारी में भी अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...