Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत ने की धमाकेदार वापसी, इंडिया B की ओर से खेली 61 रनों की आक्रामक पारी

Rishabh Pant (Pic Source-X)

दिलीप ट्रॉफी 2024 के पहले मैच में इंडिया B की ओर से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान इंडिया A के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया।

काफी लंबे समय के बाद ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जबरदस्त बल्लेबाजी की। इंडिया B की दूसरी पारी में एक समय टीम का स्कोर 23 रन पर तीन विकेट था। हालांकि इसके बाद ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।

ऋषभ पंत की इसी बल्लेबाजी की वजह से दिलीप ट्रॉफी के खेल के तीसरे दिन के खत्म होने तक इंडिया B ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस मैच में 240 रनों की बढ़त बनाई हुई है। इससे पहले अपनी पहली पारी में ऋषभ पंत बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 7 रन बनाकर आउट हो गए थे।

WELCOME BACK TO RED BALL CRICKET AFTER 21 LONG MONTHS, RISHABH PANT…!!!

– A swashbuckling 34 ball fifty by Pant. pic.twitter.com/CQs7p0HwFz

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 7, 2024

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया B मजबूत स्थिति में है

इस मैच की अपनी पहली पारी में इंडिया B ने सभी विकेट खोकर 321 रन बनाए थे। टीम की ओर से पहली पारी में मुशीर खान ने 181 रन बनाए थे जबकि नवदीप सैनी ने 56 रनों का योगदान दिया था। इंडिया A की ओर से आकाशदीप ने चार विकेट झटके थे जबकि खलील अहमद और आवेश खान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे।

इसके बाद इंडिया A ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 231 रन बनाए। टीम की ओर से केएल राहुल ने 37 रनों की पारी खेली जबकि मयंक अग्रवाल 36 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। रियान पराग ने 30 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान शुभमन गिल 25 रन बनाकर आउट हो गए। इंडिया B की ओर से मुकेश कुमार और नवदीप सैनी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

इंडिया B की दूसरी पारी में ऋषभ पंत के अलावा सरफराज खान ने 46 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वाशिंगटन सुंदर 6* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) इन दिनों आईपीएल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा...

IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!

Gujarat Titans Pacer Prasidh Krishna Likely to Join Delhi Capitals for IPL 2027: Reports (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा...

IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

3 reasons why Arshdeep Singh joining Mumbai Indians could help them win IPL 2027 (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी मुश्किल रहे; आईपीएल...

NZ vs IND 2026: वनडे सीरीज से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर 7 दिन के स्टैंड-डाउन पर

NZ vs IND: Lockie Ferguson and Blair Tickner Sidelined Against India (image via getty) भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम स्टेजेस से पहले न्यूजीलैंड को गेंदबाजी के मोर्चे पर...