Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: चौथे गियर में बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने की चौकों-छक्कों की बारिश, देखें वायरल वीडियो

Duleep Trophy 2024: चौथे गियर में बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने की चौकों-छक्कों की बारिश, देखें वायरल वीडियो

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024, India A vs India D: जारी टूर्नामेंट का तीसरा मैच इंडिया ए और इंडिया डी के बीच, अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्र्स्ट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) चौथे गियर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं।

मुकाबले में इंडिया डी की ओर से खेलने वाले सैमसन ने इंडिया ए के दो गेंदबाजों के खिलाफ तीन चौके और तीन छक्के लगाए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुकाबले में सैमसन ने 45 गेंदों में 40 रन बनाए। लेकिन सैमसन की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

देखें संजू सैमसन ने किस तरह की चौकों-छक्कों की बारिश

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो इंडिया ए ने 186 रनों से जीत हासिल की है। इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने पहली पारी में 84.3 ओवर में 290 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

टीम के लिए पहली पारी में शम्स मुलानी ने 89 और तनुष कोटियन ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, तो रियान पराग ने 37 और कुमार कुशाग्र ने 28 रन बनाए। तो वहीं इंडिया डी की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो हर्षित राणा को 4, विदवत कावेरप्पा व अर्शदीप सिंह को 2-2, तो सारांश जैन और सौरभ कुमार को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब इंडिया डी बल्लेबाजी करने उतरी तो वह इंडिया ए की शानदार गेंदबाजी के आगे सिर्फ 183 रनों पर आउट हो गई। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ही 92 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। तो वहीं इंडिया ए के लिए खलील अहमद व आकिब खान ने 3-3 और प्रसिद्ध कृष्णा, तनुष कोटियन और शम्स मुलानी को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, इसके बाद बल्लेबाजी करने वाली इंडिया ए ने दूसरी पारी में 98 ओवर बाद, 3 विकेट के नुकसान पर 380 रन बनाकर पारी घोषित की और इंडिया के सामने जीत के लिए 488 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद इस टारगेट का पीछा करने उतरी इंडिया डी सिर्फ 301 रन ही बना पाई और मैच में उसे 186 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एमएस धोनी ने भारत को बताया ‘सबसे खतरनाक टीम’, मैन इन ब्लू खिताब बचाने को तैयार

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को लेकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा और भरोसेमंद बयान दिया है।...

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच बायकाॅट पर भड़के श्रीकांत, बोले ‘पाकिस्तान डरा हुआ है’

T20 World Cup India Pakistan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ा विवाद...

WPL 2026: एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह

WPL 2026, GGW vs DCW (Image Credit- Twitter X) WPL 2026 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 3 फरवरी, मंगलवार को गुजरात जायंट्स और...

T20 World Cup 2026: इस गेंदबाज के बिना ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल, आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लेकर बड़ी चिंता सामने आ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और...