Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: इधर इंडिया बी ने बनाई मैच पर मजबूत पकड़, तो उधर इंडिया सी ने 4 विकेट से जीता मैच, पढ़ें तीसरे दिन के हाईलाइट्स 

Duleep Trophy 2024 (Image Credit- Twitter X) Duleep Trophy 2024 (Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024 Day 3 Highlights: जारी सीजन का दलीप ट्राॅफी टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू हो चुका है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया ए और इंडिया बी के बीच, तो वहीं दूसरा मैच इंडिया सी और इंडिया डी के बीच ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर में खेला जा रहा है।

दूसरे मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो इंडिया सी ने खेल के तीसरे दिन इंडिया डी के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल कर ली है। दूसरे दिन के खेल के मुख्य बिंदुओं की बात की जाए, तो मानव सुथार ने इंडिया सी के लिए दूसरी पारी में 7 विकेट झटके हैं, तो इंडिया बी के लिए पंत ने तेजतर्रार अर्धशतक लगाया है।

इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच के तीसरे दिन के हाईलाइट्स

इंडिया ए ने आज 134 रनों से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन पहले दिन नाबाद रहने वाले केएल राहुल अपनी पारी में 14 रन और जोड़ पाए और 37 रन बनाकर वाॅशिंगटन सुंदर के खिलाफ आउट हो गए। इंडिया ए की ओर से पहली पारी में कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा पाया। टीम ने 72.4 ओवर बाद 231 रनों के कुल स्कोर पर सारे विकेट गंवा दिए। इंडिया ए इंडिया बी से पहली पारी के आधार पर 90 रनों से पिछड़ गई।

तो वहीं दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया बी ने दूसरी पारी में 31.3 ओवर बाद, 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय वाॅशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं खेल में आज इंडिया बी के लिए विकेटकीपर ऋषभ पंत की 47 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से खेली गई 61 रनों की तेज पारी आकर्षण का केंद्र रही। पंत ने सिर्फ 34 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इसके अलावा सरफराज खान ने 46 रन बनाए।

WELCOME BACK TO RED BALL CRICKET AFTER 21 LONG MONTHS, RISHABH PANT…!!!

– A swashbuckling 34 ball fifty by Pant. pic.twitter.com/CQs7p0HwFz

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 7, 2024

इंडिया सी बनाम इंडिया डी मैच के तीसरे दिन के हाईलाइट्स

मैच में आज के दिन इंडिया डी ने 206/8 से आगे खेलना शुरू किया और 30 रन बनाकर पूरी टीम 58.1 में 236 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई, और इंडिया सी के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद टीम के लिए ओपनिंग करने आए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (46) और साई सुदर्शन (22) ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़ टीम को मजबूत शुरुआत दी।

तो वहीं मिडिल ऑर्डर में आर्यन जुयाल (47) और रजत पाटीदार (44) ने शानदार पारियां खेली। अंत में विकेटकीपर अभिषेक पोरेल 35* और मानव सुथार 19* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। इंडिया डी के लिए दूसरी पारी में सारांश जैन ही 4 विकेट लेकर प्रभावी साबित हुए।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

3 reasons why Arshdeep Singh joining Mumbai Indians could help them win IPL 2027 (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी मुश्किल रहे; आईपीएल...

NZ vs IND 2026: वनडे सीरीज से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर 7 दिन के स्टैंड-डाउन पर

NZ vs IND: Lockie Ferguson and Blair Tickner Sidelined Against India (image via getty) भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम स्टेजेस से पहले न्यूजीलैंड को गेंदबाजी के मोर्चे पर...

NZ vs IND 3rd ODI, Weather Report: हैमिल्टन में झमाझम बारिश के आसार, रद्द होगा तीसरा वनडे? देखें वेदर रिपोर्ट

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: weather report (image via getty) 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले तीसरे वनडे मैच में भारत की नजरें सीरीज अपने...

9 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों से बाहर; टिकनर को सात दिन के ‘स्टैंड-डाउन’ पीरियड से गुजरना...