Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: इंडिया C को लगा तगड़ा झटका, इंडिया B के खिलाफ मात्र दो गेंदें खेल रिटायर्ड हर्ट हुए ऋतुराज गायकवाड़

Duleep Trophy 2024: इंडिया C को लगा तगड़ा झटका, इंडिया B के खिलाफ मात्र दो गेंदें खेल रिटायर्ड हर्ट हुए ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad (Pic Source-X)

इस समय दिलीप ट्रॉफी 2024 का राउंड 2 का महत्वपूर्ण मुकाबला इंडिया B और इंडिया C के बीच आनंदपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया C के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मात्र दो गेंदें खेल कर रिटायर्ड हर्ट हो गए और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने इस मैच की अपनी पहली गेंद पर मुकेश कुमार के खिलाफ चौका जड़ा।

हालांकि अगली ही गेंद खेलने के बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। इस मैच का कवरेज बहुत ही लिमिटेड है और इसी वजह से यह नहीं पता चल पाया है कि ऋतुराज गायकवाड़ को चोट कहां लगी है और कैसे लगी है। हालांकि तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि यह चोट ज्यादा गंभीर न हो और ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर से बल्लेबाजी करने उतरे और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए।

ऋतुराज गायकवाड़ के वापस पवेलियन लौटने के बाद रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने खबर लिखे जाने तक साई सुदर्शन के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की है।

पिछले हफ्ते इंडिया C ने इंडिया D के खिलाफ दिलीप ट्रॉफी 2024 का अपना पहला मैच खेला था। इस मैच में इंडिया C ने इंडिया D को चार विकेट से हराया। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी टीम की ओर से पहली पारी में सिर्फ पांच रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 46 रनों का योगदान दिया।

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है

बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल नहीं किया गया है।

ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के बाद भारत को नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है और अनुभवी बल्लेबाज उस टेस्ट सीरीज में भाग जरूर लेना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...