Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: अभिमन्यु ईश्वरन ने नहीं मानी ऋषभ पंत की बात, DRS रिव्यू भी इंडिया B ने महत्वपूर्ण समय पर खो दिया

Duleep Trophy 2024: अभिमन्यु ईश्वरन ने नहीं मानी ऋषभ पंत की बात, DRS रिव्यू भी इंडिया B ने महत्वपूर्ण समय पर खो दिया

Rishabh Pant (Pic Source-X)

दिलीप ट्रॉफी 2024 के पहले मैच में इंडिया B ने इंडिया A को 76 रनों से हराया। इस मुकाबले में इंडिया B के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस मुकाबले को जीतने के लिए इंडिया A को 275 रनों की जरूरत थी। इंडिया B के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच DRS की मांग को लेकर बातचीत शुरू हुई। ऋषभ पंत को लगा कि यह नॉटआउट है और उन्होंने अपने कप्तान से कहा कि वो DRS की मांग ना ले। हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन ने ऋषभ पंत की बात नहीं मानी और उन्होंने DRS ले लिया। अंत में ऋषभ पंत सही साबित हुए और इंडिया B ने अपना रिव्यू खो दिया।

यह सब देखने को मिला इंडिया A की दूसरी पारी के दौरान। शिवम दुबे बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे और वो अपनी 8वीं गेंद खेल रहे थे। मुकेश कुमार ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जो शिवम दुबे के पैड पर लगी। इसको देखने से ऐसा लग रहा था कि गेंद स्टंप को मिस कर चुकी है। हालांकि मुकेश कुमार ने अपने कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन से DRS लेने की अपील की। अभिमन्यु ईश्वरन ऋषभ पंत से पूछने लगे कि क्या उन्हें रिव्यू लेना चाहिए या नहीं।

ऋषभ पंत ने भी अभिमन्यु ईश्वरन को कहा कि उन्हें लग रहा है की गेंद स्टंप्स पर नहीं लग रही है और उन्हें रिव्यू बर्बाद नहीं करना चाहिए। हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन ने DRS मांग लिया और उसमें देखने को मिला की गेंद स्टंप्स पर नहीं लग रही है।

यह रही वीडियो:

इस मैच में इंडिया B की ओर से उनकी दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की तूफानी पारी खेली। यही नहीं सरफराज खान ने 46 रनों का योगदान दिया। इंडिया B की ओर से उनकी पहली पारी में मुशीर खान ने 181 रन बनाए थे।

इंडिया A की ओर से उनकी दूसरी पारी में केएल राहुल ने 57 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। दूसरी पारी में यश दयाल ने इंडिया B की ओर से तीन विकेट झटके जबकि नवदीप सैनी और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

আরো ताजा खबर

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...

ZIM vs IND: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 193 रनों का लक्ष्य, सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी 

ZIM vs IND (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे...