
KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)
Duleep Trophy 2024: जारी दिलीप ट्राॅफी में शामिल तीन टीमों के स्क्वाॅड में बड़े परिवर्तन किए गए हैं। इंडिया ए के लिए खेलने वाले शुभमन गिल, केएल राहुल, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई है।
हालांकि, ये परिवर्तन उन्हें टीम से बाहर करने के लिए नहीं किया गया है, बल्कि ये सभी खिलाड़ी आगामी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं, जिस वजह से वे अब दिलीप ट्राॅफी में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
दिलीप ट्राॅफी स्क्वाॅड में हुए बड़े बदलाव
बता दें कि भारत की सीनियर मैन्स कमिटी ने आज 10 सितंबर को 12 सितंबर से होने वाले, दिलीप ट्राॅफी के दूसरे राउंड के लिए टीमों में हुए बदलावों की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव और आकाशदीप अगले राउंड में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
इन खिलाड़ियों की जगह प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रसीद और शम्स मुलानी को इंडिया ए स्क्वाॅड में शामिल किया गया है। गिल की जगह अब मयंक अग्रवाल इंडिया ए टीम की कप्तानी करेंगे।
अपडेटड India A स्क्वाॅड
मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, एसके रशीद, शम्स मुलानी, आकिब खान।
तो वहीं इंडिया बी की ओर से यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत टेस्ट दौरे के लिए चुने गए हैं, जिन्हें इंडिया बी टीम में सुयश प्रभुदेसाई और रिंकू सिंह रिप्लेस करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा पहली बार नेशनल काॅल-अप मिलने के बाद यश दयाल भी, अब टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह एमपी के हिमांशु मंत्री को इंडिया बी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा टेस्ट दौरे के लिए चुने गए सरफराज खान दूसरे राउंड में खेलते हुए नजर आएंगे।
अपडेटड India B स्क्वाॅड
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीशन (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, रिंकू सिंह, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर)।
इसके अलावा इंडिया डी टीम से अक्षर पटेल को जगह मिली है, जिन्हें निशांत संधू रिप्लेस करने वाले हैं। इसके अलावा चोटिल हुए तुषार देशपांडे की जगह विदवत कावेरप्पा इंडिया डी टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
अपडेटड India D स्क्वाॅड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, संजू सैमसन (विकेटकीपर), निशांत सिंधु , विदवथ कावेरप्पा।
जारी दिलीप ट्राॅफी के लिए इंडिया सी (Team C) का स्क्वाॅड में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।
17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान
IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज
‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

