Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: मुकेश कुमार ने पहले आकाश दीप को किया आउट, फिर सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

Duleep Trophy 2024: मुकेश कुमार ने पहले आकाश दीप को किया आउट, फिर सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

Aakash Deep and Mukesh Kumar (Pic Source-X)

दलीप ट्रॉफी 2024 के ओपनिंग मुकाबले में बेहतरीन तेज गेंदबाज आकाश दीप ने इंडिया A की ओर से इंडिया B के खिलाफ दूसरी पारी में 42 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, आकाश दीप अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। केएल राहुल के आउट होने के बाद आकाश दीप ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य के पास पहुंचा दिया था, लेकिन इंडिया A इस मुकाबले को अपने नाम करने में नाकाम रहा।

मैच के खत्म होने के बाद आकाश दीप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पारी की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की। एक वीडियो में आकाश दीप द्वारा मुकेश कुमार को बाउंड्री जड़ते हुए देखा गया। उन्होंने बेहतरीन तरीके से इस गेंद को मिड-ऑन की ओर बाउंड्री की ओर खेला। बता दें कि इस मैच की पहली पारी में मुकेश कुमार ने आकाश दीप को आउट किया था और उन्होंने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए इंडिया A के खिलाड़ी को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा।

मुकेश कुमार ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि, ‘भाई आउट वाली भी डाल दे यार।’ मुकेश कुमार के अलावा नवदीप सैनी ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया कि, ‘तेरी वीडियो भी तैयार है भाई लेकिन बहुत ही अच्छा खेले आप।’

ये रहा वीडियो:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Deep (@akash.deep969)

A post shared by Akash Deep (@akash.deep969)

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आकाश दीप को भारतीय टीम में शामिल किया गया है

बता दें, आकाश दीप ने इंडिया A की ओर से खेलते हुए पहली पारी में चार विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए। यही वजह है कि इस युवा तेज गेंदबाज को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में आकाश दीप का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

यही नहीं इसी साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ आकाश दीप ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट के लिए आराम दिया था और इस कारण से आकाश दीप को खेलने का मौका मिला था। उन्होंने अपने पहले मैच की पहली पारी में तीन विकेट झटके। अब बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी यह युवा तेज गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से छाप जरूर छोड़ना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...