Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए बेताब है श्रेयस अय्यर, इंडिया D की ओर से खेली तूफानी पारी

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

दिलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा मुकाबला इंडिया C और इंडिया D के बीच में अनंतपुर के Rural Development Trust Stadium में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया D की ओर से उनकी दूसरी पारी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की आक्रामक पारी खेली।

बता दें, इंडिया D की दूसरी पारी में उनके दो विकेट 40 रन पर गिर गए थे जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और लगातार आक्रामक शॉट्स खेले। इस मैच की पहली पारी में श्रेयस अय्यर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि अपनी दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर ने इंडिया C के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

WELL PLAYED, SHREYAS IYER…!!!

– 54 runs from just 44 balls, team losing 2 quick wickets, Iyer played a counter attacking innings. A great confidence boost ahead of the big season. 🇮🇳 pic.twitter.com/GpMvps5akv

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 6, 2024

श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की वजह से इंडिया D इस समय काफी अच्छी स्थिति में है

इस मैच में इंडिया D ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। टीम की ओर से अक्षर पटेल ने 86 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी जबकि सारांश जैन और अर्शदीप सिंह ने 13-13 रन बनाए थे। जवाब में इंडिया C ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए।

इंडिया C की ओर से बाबा इंद्रजीत ने 72 रनों की पारी खेली जबकि अभिषेक पोरेल ने 34 रन बनाए। इंडिया D की ओर से हर्षित राणा ने चार विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल और सारांश जैन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इंडिया D ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत काफी अच्छी तरह से की है और वो इंडिया C को बड़ा लक्ष्य देना चाहेंगे।

बता दें, भारतीय टीम को अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। श्रेयस अय्यर भी आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए बेताब होंगे। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही थी कि दिलीप ट्रॉफी 2024 के बीच में ही भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा की जाएगी। हाल ही में खत्म हुई श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...