
Duleep Trophy (Photo Source: X)
दलीप ट्रॉफी 2024 में शनिवार को ऑलराउंडर तिलक वर्मा, बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और प्रथम सिंह तीन बल्लेबाजों ने जमकर हल्ला बोला। तीनों बैट्समैन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के तीसरे दिन शतक लगाए। टूर्नामेंट में इंडिया ए के लिए खेल रहे, तिलक ने दूसरी पारी में इंडिया डी के गेंदबाजों को जमकर धोया। उन्होंने तीसरे नंबर पर उतरने के बाद 177 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 9 चौके मारे। यह तिलक के पांचवां फर्स्ट क्लास करियर का पांचवां शतक है।
तिलक वर्मा और प्रथम सिंह ने ठोका शतक
इस शतक से तिलक को बिजी घरेलू शेड्यूल से पहले काफी कॉन्फिडेंस मिला होगा। वह भारत के लिए अब तक चार वनडे और 16 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। वहीं, तिलक से पहले इंडिया ए के लिए तीसरे दिन ओपनर प्रथम सिंह ने शतकीय पारी खेली। रेलवे के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अनंतपुर क्रिकेट ग्राउंड 189 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 122 रन बनाए।
32 वर्षीय प्रथम का ये दलीप ट्रॉफी में पहला शतक है। प्रथम को सौरभ कुमार ने 60वें ओवर में श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करवाया। उन्होंने तिलक के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। प्रथम ने पहली पारी में 7, वहीं तिलक ने 10 रन बनाए थे। प्रथम ने 2017 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह रेलवे के लिए तीनों प्रारूपों में 1000 से अधिक रन बनाए चुके हैं।
इंडिया बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया शतक
दूसरी ओर, इंडिया बी के कप्तान और सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया सी के खिलाफ पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने मुश्किल समय में शतक लगाया। वह 79 ओवर का खेल होने के बावजूद 121 रन बनाकर नाबाद हैं। यह फर्स्ट क्लास में उनका 24वां शतक है।
बता दें कि इंडिया सी ने पहली पारी में 525 का विशाल स्कोर खड़ा किया, ईश्वरन ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने एन जगदीसन (70) के साथ पहले विकेट के लिए 129 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद, मुशीर खान (0), सरफराज खान (16) और रिंकू सिंह (6) कोई कमाल नहीं दिखा सके।
Beta
Beta feature
SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी
‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव
भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

