Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: टूर्नामेंट के पहले मैच से बाहर हुए ईशान किशन, इस विकेटकीपर की चमकी किस्मत

Ishan Kishan (Pic Source-X)

कल (5 सितंबर) से भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन यानी कि दलीप ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज ईशान किशन गुरुवार (5 सितंबर) से अनंतपुर में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर की टीम डी में शामिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज चोटिल हो गए हैं और इसलिए वह मैच में हिस्सा नहीं ले सकता है। इसलिए, संजू सैमसन, जिन्हें शुरू में किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया था, उनको किशन की जगह पर शामिल किया जा सकता है।

ऐसे में अभी किशन इस चार दिवसीय प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे या नहीं फिलहाल इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना ये है कि वह छह मैचों टूर्नामेंट के बाद के फेज में खेल सकते हैं। चारों टीमें तीन मैच खेलेंगी और टीम डी का दूसरा मैच 12 सितंबर को अनंतपुर में टीम ए के खिलाफ होगा।

बुची बाबू टूर्नामेंट में Ishan Kishan ने जड़ा था शतक

किशन ने चेन्नई में चल रहे बुची बाबू टूर्नामेंट में अपनी राज्य टीम झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। वह दो मैच ही खेल सके क्योंकि उनकी टीम लीग फेज से आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने TNCA द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में दो मैच मध्य प्रदेश और हैदराबाद के खिलाफ खेले। झारखंड ने पहला मैच जीता और दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई के शंकर नगर में इंडिया सीमेंट्स ग्राउंड में खेले गए दूसरे मैच में किशन ने अपनी टीम के बाहर होने से पहले दो पारियों में 11 गेंदों पर 1 और 22 गेंदों पर 5 रन बनाए। पहले मैच में किशन ने पहली पारी में शतक (114) बनाया और दूसरी पारी में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। किशन पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे से टेस्ट सीरीज से पहले अचानक लौट आए थे। इसके बाद से वह भारतीय टीम से बाहर हैं। टीम इंडिया में वापसी करने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट में अच्छा करना होगा।

 

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...