Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत ने मयंक अग्रवाल का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत ने मयंक अग्रवाल का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Duleep Trophy (Pic Source-X)

दिलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन के खेल के दौरान इंडिया B के बेहतरीन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इंडिया A के मयंक अग्रवाल का शानदार कैच पकड़ा। इस कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

मयंक अग्रवाल ने इस मैच में 45 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। वो इस मैच में काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन ऋषभ पंत ने उनका हैरतअंगेज कैच पकड़ सलामी बल्लेबाज को वापस पवेलियन की राह दिखाई। यह सब देखने को मिला इंडिया A की पहली पारी के 16वें ओवर में।

नवदीप सैनी की एक गेंद को मयंक अग्रवाल फाइन लेग की ओर खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर ऋषभ पंत के बाएं ओर गई। ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर इस शानदार कैच को पूरा किया। मयंक अग्रवाल भी ऋषभ पंत के कैच को देख दंग रह गए।

यह रही वीडियो:

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया A ने अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं

मैच की बात की जाए तो इंडिया B ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 321 रन बनाए। युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 16 चौके और पांच छक्के जड़े। मुशीर खान के अलावा नवदीप सैनी ने 56 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल 30 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इंडिया A की ओर से आकाशदीप ने चार विकेट झटके जबकि खलील अहमद और आवेश खान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। एक विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया A की ओर से रियान पराग 27* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि केएल राहुल ने 23* रन बना लिए हैं। शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 25 रन बनाकर आउट हो गए। इंडिया B की ओर से अभी तक दोनों विकेट नवदीप सैनी ने झटके हैं। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

IND vs ENG: हैरी ब्रूक का कैच छोड़ना इंग्लैंड को पड़ा महंगा, संजू सैमसन ने जड़े ताबड़तोड़ 89 रन

T20 WC 2026, IND vs ENG (image via getty) सुपर 8 मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 97 रन की मैच जिताने वाली पारी के बाद, इंडिया के ओपनर संजू...

T20 WC 2026, 2nd Semi-Final: भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रिकाॅर्ड 254 रनों का लक्ष्य, संजू ने ठोके 89 रन

India vs England, 2nd Semi-Final (Image Credit- Twitter X) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य रखा है।...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में फील्डिंग का जलवा, इन 3 कैच ने जीता फैंस का दिल

20 World Cup 2026 Top 3 catches (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौर के...

T20 WC 226: शिवम दुबे पर बचपन के कोच का भरोसा, बोले ‘फाइनल तक पहुंचाने में निभाएंगे अहम भूमिका’

Shivam Dube (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम...