Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: अक्षर पटेल ने खेली इंडिया D की ओर से बहुमूल्य पारी, गेंद से भी दिखाया कमाल

Duleep Trophy 2024: अक्षर पटेल ने खेली इंडिया D की ओर से बहुमूल्य पारी, गेंद से भी दिखाया कमाल

Duleep Trophy 2024 (Pic Source-X)

दिलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला इंडिया C और इंडिया D के बीच में शुरू हो चुका है। खेल के पहले दिन इंडिया D ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया C टीम ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। वो अभी भी 73 रन पीछे हैं।

बता दें, इंडिया D के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी खराब बल्लेबाजी की। टीम की ओर से सिर्फ अक्षर पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा इंडिया D का कोई भी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।

एक समय इंडिया D ने अपने 8 विकेट 76 पर खो दिए थे। हालांकि इसके बाद अक्षर पटेल ने अर्शदीप सिंह के साथ 9वें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। अक्षर पटेल के अलावा टीम की ओर से सारांश जैन और अर्शदीप सिंह ने 13 रन-13 रन बनाए। यही नहीं केएस भरत ने भी 13 रन का योगदान दिया। इंडिया C की ओर से Vijaykumar Vyshak ने तीन विकेट झटके जबकि अंशुल कंबोज और हिमांशु चौहान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। ऋतिक शौकीन और मानव सुथर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

हर्षित राणा और अक्षर पटेल ने गेंदबाजी से दिखाया कमाल

जवाब में इंडिया C की शुरुआत भी इतनी अच्छी नहीं हुई थी और साईं सुदर्शन सात रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 5 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार 13 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हुए। आर्यन जुयल ने 12 रन बनाए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक बाबा इंद्रजीत 15* रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं जबकि अभिषेक पोरेल ने 55 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 32* रन बना लिए हैं। अभी तक हर्षित राणा और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके हैं। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...