Skip to main content

ताजा खबर

DSP बनते ही पार्टी करने चले गए Mohammed Siraj, सोशल मीडिया पर खुद शेयर की तस्वीर

Mohammed Siraj (Image Credit-Instagram)

Mohammed Siraj की गिनती अब टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में होती है, साथ ही सिराज अब हर प्रारूप में भारतीय टीम से खेलते हैं। दूसरी ओर सिराज तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहे हैं, इस बीच उनको एक और नया पद मिला है। जिसके बाद से ये खिलाड़ी काफी खुश है और इसी खुशी में उन्होंने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Mohammed Siraj को कौनसा नया पद मिला?

काफी समय से Mohammed Siraj टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, हर बड़े टूर्नामेंट में वो टीम के लिए कमाल की गेंदबाजी करते हैं और एशिया कप 2023 फाइनल में तो उन्होंने बवाल मचा दिया था। उनके लगातार जारी प्रदर्शन को देखते हुए तेलंगाना सरकार द्वारा उन्हें राज्य का DSP नियुक्त किया गया है।

DSP बनते ही खुशी से झूम उठे Mohammed Siraj

*इन दिनों काफी ज्यादा खुश हैं टीम इंडिया के गेंदबाज Mohammed Siraj।
*हाल ही में वाइट शर्ट में सिराज ने तस्वीर की शेयर, शायद पहुंचे थे वो पार्टी करने।
*पोस्ट के कैप्शन में लिखा- Choose happiness, फैन्स ने कमेंट किया- DSP साहब।
*DSP का पद मिलने के बाद सिराज ने पोस्ट की ये तस्वीर, मना रहे हैं इसी सफलता का जश्न।

Mohammed Siraj ने ये नई तस्वीर शेयर की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

क्या लग रहे हैं सिराज इस वर्दी में

DSP MOHAMMAD SIRAJ ON DUTY. 🫡🇮🇳 pic.twitter.com/Vn39mq5T5G

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 12, 2024

जल्द लौटने वाले हैं मैदान पर

दूसरी ओर बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से सिराज को ब्रेक दिया गया था, जिसके बाद इस खिलाड़ी की मैदान पर जल्द ही वापसी होने वाली है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, जहां इस टीम में सिराज भी हैं और उनको इस सीरीज में एक बार फिर से बुमराह के अलावा आकाश दीप का साथ मिलेगा तेज गेंदबाजी में। वैसे बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में सिराज का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था, जहां इस गेंदबाज ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 4 विकेट लिए थे। इस टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होगा, जिसमें कुल 3 मैच खेले जाएंगे और ये मैच Bengaluru के अलावा पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...