Skip to main content

ताजा खबर

DRS लेने के लिए बच्चों की तरह जिद करने लगे Kuldeep Yadav, जिसे देख हो गए सभी हैरान

Kuldeep Yadav (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां इस टेस्ट में स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav को मौका दिया गया है। वहीं टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्पिनर कुलदीप का एक रिएक्शन वायरल हो गया, जिसमें वो कप्तान रोहित से एक खास मांग कर रहे थे और उसी का वीडियो सोशल मीडिया आग की तरह फैल गया है।

बांग्लादेश सीरीज में मौका नहीं मिला था Kuldeep Yadav को

Kuldeep Yadav को टेस्ट क्रिकेट में काफी कम मौके मिलते हैं, वो टीम इंडिया में तो चुने जाते हैं लेकिन उनको अंतिम 11 में शामिल नहीं किया जाता। ऐसा ही कुछ कुलदीप के साथ बांग्लादेश के खिलाफ हुई 2 टेस्ट सीरीज में हुआ था, जहां दोनों ही मैचों में उनको खेलने का मौका नहीं मिला था और फैन्स इससे काफी ज्यादा गुस्सा थे। वैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में आकाश दीप नहीं खेल रहे हैं और कुलदीप को उन्हीं की जगह चुना गया है।

देखो Kuldeep Yadav कैसे मना रहे हैं रोहित को DRS के लिए

*Kuldeep Yadav ने किया था कीवी टीम के कप्तान Tom Latham को आउट।
*LBW आउट हुए थे Tom Latham, जिसके लिए टीम इंडिया को लेने पड़ा था DRS
*काफी उत्साहित हो गए थे कुलदीप, रोहित को बार-बार बोल रहे थे आउट है आउट।
*कुलदीप के बार-बार बोलने पर रोहित ने लिया DRS और फिर Latham हो गए आउट।

Kuldeep Yadav का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

𝐊𝐮𝐥𝐝𝐞𝐞𝐩 𝐚𝐚𝐲𝐞, 𝐰𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭 𝐥𝐚𝐚𝐲𝐞 ✨

Catch the #INDvNZ action LIVE only on #JioCinema, #Sports18 & #ColorsCineplex 👈#IDFCFirstBankTestTrophy #JioCinemaSports pic.twitter.com/XLyVAHoa4N

— JioCinema (@JioCinema) October 17, 2024

कीवी खिलाड़ी ने आज पकड़ा था एक शानदार कैच

Conway’s leap of faith 🤯☝️#TeamIndia lose their 3rd wicket early on in Bengaluru! #INDvNZ #IDFCFirstBankTestTrophy #JioCinemaSports pic.twitter.com/gM3dSzIgKn

— JioCinema (@JioCinema) October 17, 2024

फैन्स ने खूब Troll किया टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर

जी हां, पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने हद से ज्यादा फ्लॉप बल्लेबाजी की, इस दौरान भारतीय टीम सिर्फ 46 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान टीम के 5 बल्लेबाज डक पर आउट हुए थे, ऐसे में फैन्स ने इन बल्लेबाजों के अलावा टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों को लेकर गजब के मीम्स बनाते हुए टीम को खूब Troll भी किया। वहीं कीवी टीम की तरफ से Matt Henry ने सबसे शानदार गेंदबाजी की, इस दौरान उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। तो उनके साथी गेंदबाज William O’Rourke ने भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए और कुल 4 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली ने सभी फाॅर्मेट में अपने सबसे मुश्किल गेंदबाजों का खुलासा किया, लिस्ट में 2 इंग्लिश गेंदबाज

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल में ही सभी फाॅर्मेट में सामना किए गए सबसे मुश्किल गेंदबाजों का...

अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, दो टेस्ट मैचों की सीरीज की हुई घोषणा

India’s Test tour of Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारत की नेशनल क्रिकेट टीम और श्रीलंका की नेशनल क्रिकेट टीम के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट...

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, नहीं मिली बुमराह को जगह 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 19 मई को अगले महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम की...

19 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, नहीं मिली बुमराह को जगह भारतीय...