
Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)
इंडिया ए टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा निराशा से भरा रहा, जहां एक ओर भारत के बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे थे तो दूसरी ओर Dhruv Jurel खुद को साबित करने में लगे थे। इस दौरे पर जुरेल ने एक ही मैच खेला, लेकिन इस एक मैच में भी बल्लेबाज ने अपनी छाप छोड़ दी और अब सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है।
इंडिया ए टीम हारी दोनों टेस्ट मुकाबले
भले ही Dhruv Jurel का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में चला था, लेकिन 2 Unofficial Test मैचों की सीरीज में इंडिया ए टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा। जहां रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम को दोनों Unofficial Test मैचों में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और इस दौरान कई स्टार खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। जिसमें सबसे टॉप पर नाम रहा केएल राहुल का, जिन्होंने एक ही टेस्ट खेला था। इस एक टेस्ट मैच में भी केएल राहुल के अंदर आत्मविश्वास की कमी नजर आई, साथ ही वो 4 और 10 रन बना पाए दोनों पारियों में। जो BGT को देखते हुए टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है, वहीं भारतीय टीम को अगर WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो रोहित की सेना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 4-0 से जीतना होगा।
ऑस्ट्रेलिया टीम को डरा दिया है Dhruv Jurel ने
*ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ Dhruv Jurel ने दोनों पारियों में लगाया था अर्धशतक।
*अब जुरेल ने अपनी पारी की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
*कैप्शन में लिखा-ऑस्ट्रेलिया में पहली बार बल्लेबाजी करके मजा आया।
*आगे लिखा-सीखने और अधिक योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।
Dhruv Jurel का ये सोशल मीडिया पोस्ट आप भी देखो
A post shared by J U R E L (@dhruvjurel)
एक नजर डालते हैं कि इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी पर
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
BGT के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क।
इंग्लैंड दौरे के बाद टी दिलीप की हो सकती है छुट्टी, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव के संकेत
श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’
बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

