Skip to main content

ताजा खबर

Delhi Capitals को लेकर भावुक हुए Rishabh Pant, रील के जरिए शेयर किया अपना सफर

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

इस बार के IPL मेगा ऑक्शन में Rishabh Pant की सबसे बड़ी लॉटरी लगी है, जहां इस स्टार खिलाड़ी को 27 करोड़ की रकम में LSG टीम ने अपने नाम किया। वहीं पंत का सालों से चला आ रहा दिल्ली टीम के साथ का रिश्ता भी टूट गया है, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने DC टीम के लिए खास पोस्ट शेयर किया है सोशल मीडिया पर।

कई बड़े नाम नहीं बिके इस बार

एक तरफ Rishabh Pant से लेकर श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है, तो दूसरी ओर कुछ नाम ऐसे भी थे जिन्हें इस बार खरीदा ही नहीं गया। कई टीमों से लीग खेल चुके शार्दुल ठाकुर इस बार Unsold रहे मेगा ऑक्शन में, तो पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर पर भी किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। युवा बल्लेबाज सरफराज खान भी नहीं बिके, तो उनके भाई मुशीर को पंजाब ने खरीद लिया है।

दिल्ली टीम के लिए Rishabh Pant हुए हद से ज्यादा इमोशनल

*Rishabh Pant ने Delhi Capitals टीम के लिए इमोशनल रील वीडियो की है शेयर।
*पंत ने रील के जरिए दिखाया दिल्ली टीम के साथ का सफर, शामिल थे पुराने क्लिप भी।
*साथ ही उन्होंने टीम और अपने DC फैन्स के लिए लिखा है बहुत बड़ा वाला कैप्शन।
*वहीं पंत की इस रील पर दिल्ली टीम ने भी किया कमेंट और जताया अपना प्यार।

Rishabh Pant ने अपने कैप्शन में क्या लिखा है?

Rishabh Pant ने अपने सफर की रील शेयर कर, एक काफी लंबा कैप्शन भी लिखा है। पंत ने कैप्शन में लिखा- दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर अद्भुत से कम नहीं रहा। मैदान के रोमांच से लेकर उसके बाहर के पलों तक, मैं उन तरीकों से Grow हुआ हू्ं जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं यहां एक Teenager के रूप में आया था और हम पिछले नौ सालों में साथ में एक साथ बढ़े हैं। आगे पंत ने लिखा- जिस चीज ने इस यात्रा को सार्थक बनाया वो फैन्स थे और आपने मुझे गले लगाने के साथ मेरा हौसला बढ़ाया और मेरे जीवन के सबसे कठिन चरणों में से एक में मेरे साथ खड़े रहे। आगे बढ़ते हुए, मैं आपके प्यार और समर्थन को अपने दिल में रखता हूं। जब भी मैं मैदान पर उतरूंगा तो आपका मनोरंजन करने के लिए तत्पर रहूंगा, मेरा परिवार बनने और इस यात्रा को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।

ये रील वीडियो शेयर की है पंत ने दिल्ली टीम को लेकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

Rishabh Pant ने LSG टीम को लेकर क्या बोला?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

 

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...