Skip to main content

ताजा खबर

Deepak Chahar से जुड़ी ये रील देख आंसू आ सकते हैं आपके, CSK टीम को भी अब दुख हो रहा है!

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

Deepak Chahar कई सालों से IPL में CSK के लिए गजब की गेंदबाजी करते हुए आ रहे थे, साथ ही वो धोनी के भी काफी ज्यादा खास थे। लेकिन अब वो अगले IPL सीजन से CSK के खिलाफ ही गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे, जहां मेगा ऑक्शन में उनको इस बार मुंबई टीम ने खरीदा है और अब चेन्नई टीम ने इस खिलाड़ी के लिए एक खास रील वीडियो शेयर की है।

CSK ने कोशिश की थी Deepak Chahar को खरीदने के लिए

जी हां, IPL मेगा ऑक्शन के दौरान CSK ने Deepak Chahar को खरीदने की पूरी कोशिश की थी, उस समय उनका मुकाबला मुंबई टीम से हो रहा था। साथ ही चेन्नई टीम ने आखिर में आकर दीपक के लिए बोली लगाना शुरू की थी, लेकिन मुंबई टीम इस गेंदबाज को खरीदने का मन बना चुकी थी पूरी तरह और चेन्नई टीम का उतना बजट नहीं था। वैसे दीपक अभी तक टीम इंडिया में अपनी पक्की जगह नहीं बना पाए हैं, जिसका कारण है उनका लगातार चोटिल रहना है। दूसरी ओर इस समय वो अपनी घरेलू टीम राजस्थान के साथ में मौजूद हैं और  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं।

Deepak Chahar का सफर दिखाया अब CSK टीम ने

*CSK टीम के सोशल मीडिया पर इमोशनल रील शेयर की गई है।
*रील के जरिए Deepak Chahar का सफर दिखाया गया है टीम के साथ।
*इस रील की ज्यादातर क्लिप में दीपक नजर आए अपने खास धोनी के संग।
*कैप्शन में लिखा गया है-Will miss the cheer you bring, Cherry।

CSK टीम ने ये वीडियो शेयर किया है Deepak Chahar के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

जडेजा के जोड़ीदार को खरीदा है चेन्नई टीम ने इस बार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

चेन्नई सुपर किंग्स टीम अब कुछ इस प्रकार है

रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...