Skip to main content

ताजा खबर

Deepak Chahar की फिटनेस गई तेल लेने, गेंदबाज अपने शौक पूरे करने में लगा है

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

एक समय Deepak Chahar टीम इंडिया के सबसे प्रमुख गेंदबाज थे, लेकिन खराब फिटनेस के कारण इस समय दीपक के करियर पर ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में वापसी कब होगी, इसे लेकर अभी कोई तस्वीर साफ नहीं है। इस बीच चाहर खाली समय में मस्त मौज काट रहे हैं और इसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर दिखा है।

कैसा रहा है टीम इंडिया से Deepak Chahar का प्रदर्शन?

Deepak Chahar ने साल 2018 में टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद ये खिलाड़ी टीम से अंदर-बाहर होता रहा। अभी तक भारतीय टीम से दीपक ने 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 16 विकेट हैं और 2 अर्धशतक हैं। वहीं 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इस खिलाड़ी ने 31 विकेट लिए हैं, साथ ही IPL के 81 मैचों में चाहर ने 77 विकेट अपने नाम किए हैं।

Deepak Chahar के लिए शौक बड़ी चीज है

*Deepak Chahar ने हाल ही में शेयर की है इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर।
*जहां इस तस्वीर में दीपक ने हाथ में पकड़ा हुआ है घेवर का छोटा टुकड़ा।
*साथ ही गेंदबाज ने तस्वीर पर लिखा है- फेवरेट, दिख रहे हैं काफी ज्यादा खुश।
*चाहर ने लंबे समय बाद शेयर की है इंस्टा स्टोरी, जल्द ही करेंगे मैदान पर वापसी।

Deepak Chahar ने शेयर की है ये इंस्टा स्टोरी

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

हाल ही में पोस्ट की थी एक तस्वीर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

अब खेलना होगा घरेलू क्रिकेट

दीपक ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, उसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई। ऐसे में अब अगर दीपक को भारतीय टीम में वापसी करनी है तो उन्हें पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा और फिर वो टीम इंडिया में अपनी जगह फिर से बना पाएंगे। दूसरी ओर दीपक गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी कमाल की करते हैं, जिसे देखते हुए ये खिलाड़ी गंभीर का फेवरेट बन सकता है और जल्दी चाहर की टीम में वापसी भी हो सकती है। वैसे दीपक चाहर ने शुरूआत से अपना घरेलू क्रिकेट राजस्थान से खेला है और वो उत्तरप्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...