
Delhi Capitals Women (Image Credit- Twitter X)
Delhi Capitals Women Squad for WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए आज 15 दिसंबर, रविवार को बेंगलुरू में मिनी ऑक्शन खत्म हुआ। इस ऑक्शन में कुछ अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर पैसा बरसा, तो हीतर नाइट, पूनम यादव और लाॅरेन बैल जैसे स्थापित खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।
दूसरी ओर, इस मिनी ऑक्शन के बाद पिछले दो सीजन की उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम और भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। गौरतलब है कि पिछले दो सीजन में कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन पहली बार उन्हें मुंबई इंडियंस तो दूसरी बार आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि, आगामी सीजन में टीम की नजर अपने पहले WPL खिताब पर रहने वाली है। तो वहीं मिनी ऑक्शन से पहले टीम ने अपने कोर स्क्वाॅड को रिटेन किया था। लेकिन इस ऑक्शन में कैपिटल्स ने युवा खिलाड़ी एन चरनी को 55 लाख रुपये में साइन किया। इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए दिल्ली को मुंबई इंडियंस से बिडिंग वाॅर भी करनी पड़ी।
इसके अलावा टीम ने नंदिनी कश्यप को 10 लाख के बेस प्राइस में खरीदा, जो विकेटकीपिंग का एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। साथ ही स्काॅटलैंड की सारा ब्रायस को 10 लाख और भारतीय अनकैप्ड निकी प्रसाद को भी टीम ने 10 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। इस ऑक्शन के बाद दिल्ली के पास 1.65 करोड़ की रिमेनिंग पर्स वैल्यू भी बच गई।
यह भी पढ़े:- GG-W Final Squad for WPL 2025: गुजरात जायंट्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां
WPL 2025 ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा राॅड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, अलाइस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधती रेड्डी, जेस जोनासेन, मारिजान काप, मीनू मनी, एन चरनी, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप, सारा ब्रायस, तानिया भाटिया, तीतस सधू, निकी प्रसाद।
मिनी ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी: एन चरनी, नंदिनी कश्यप, सारा ब्रायस और निकी प्रसाद
मिनी ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पास रिमेनिंग पर्स वैल्यू: 1.65 करोड़
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

